Ayodhya: थाने के माल खाने से मोबाइल गायब
दीपक श्रीवास्तव का मोबाइल जामा तलाशी के दौरान कोतवाली बीकापुर मालखाने में जमा था
मोबाइल रिलीज कराने के लिए पिछले 3 साल से न्यायालय में आवेदन लंबित।
मामला एसीजेएम न्यायालय में विचाराधीन है।
पुलिस पिछले 2 साल से मोबाइल रिलीज रिपोर्ट दाखिल नहीं कर सकी।
सुनवाई के दौरान पुलिस पैरोकार ने मुंशी की छुट्टी का हवाला दिया।
वरिष्ठ अधिवक्ता मार्तण्ड प्रताप सिंह के जूनियर अधिवक्ता कमलेश यादव ने पुलिस की दलील पर कड़ी आपत्ति जताई।
अधिवक्ता ने कहा कि पुलिस लगातार बहाना बनाकर तारीख ले रही है।
न्यायाधीश गीतिका सिंह ने मामले को गंभीरता से लिया।
अगली सुनवाई 25 मई 2026 तय करते हुए विवेचक दरोगा मिथिलेश चौहान को तलब किया गया।
ये भी पढ़ें- Ayodhya: डीएम के निरीक्षण में खुली पोल, एक बेड पर मिले कई मरीज
