Tuesday, September 8, 2026

Lucknow News: यूपी बोर्ड में यूपी के 33 DIOS के खिलाफ होगा ऐक्शन,ऑनलाइन उपस्थिति पर सख्ती

Share

Lucknow News:लखनऊ में 14 महीने बाद सख्ती, यूपी बोर्ड में छात्रों, शिक्षकों व शिक्षणेत्तर कर्मचारियों की ऑनलाइन उपस्थिति अनिवार्य होने के बावजूद लापरवाही जारी।

33 डीआईओएस पर कार्रवाई की संस्तुति, जिन जिलों में 10% से कम स्कूल ऑनलाइन उपस्थिति दर्ज कर रहे हैं, वहां के डीआईओएस पर कार्रवाई की संस्तुति शासन से की गई।

6 दिन की मोहलत,यूपी बोर्ड सचिव भगवती सिंह ने संबंधित डीआईओएस को छह दिनों में सभी राजकीय, सहायता प्राप्त और स्ववित्तपोषित स्कूलों में 100% ऑनलाइन उपस्थिति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

इन 33 जिलों में और भदोही के 196 स्कूलों में से कोई ऑनलाइन उपस्थिति नहीं दे रहा है।

33 जिले शामिल है जिसमें उन्नाव, मिर्जापुर, फर्रुखाबाद, सहारनपुर, गोंडा, प्रयागराज, चित्रकूट, चंदौली, कानपुर नगर, मैनपुरी, सिद्धार्थनगर, आगरा, बलिया, सोनभद्र, हमीरपुर, आजमगढ़, कौशांबी, कानपुर देहात, जौनपुर, सुल्तानपुर, फतेहपुर, गाजीपुर, हाथरस, बुलंदशहर, लखनऊ, बांदा, हरदोई, अलीगढ़, फिरोजाबाद, बहराइच, देवरिया, गोरखपुर व भदोही है।

बोर्ड ने इसे निर्देशों की अवहेलना और डीआईओएस के शिथिल पर्यवेक्षण का परिणाम मानते हुए शासन को कार्रवाई के लिए पत्र भेजा है।

ये भी पढ़ें- Track Alignment: मंडल रेल प्रबंधक श्री सुनील कुमार वर्मा द्वारा सफेदाबाद यार्ड में चल रहे Track Alignment कार्य का निरीक्षण

और खबरें

ताजा खबर