Sunday, October 4, 2026

Sarva Pitri Amavasya 2026: सर्व पितृ अमावस्या पर करें ये 5 अचूक उपाय, पितृ दोष से मिलेगी राहत और घर में होगी धन वर्षा

Share

Sarva Pitri Amavasya 2026: हिंदू पंचांग के अनुसार इस साल सर्व पितृ अमावस्या 10 अक्टूबर 2026, शनिवार को मनाई जाएगी। इसी दिन पितृ पक्ष समाप्त होगा। जिन लोगों को अपने पितरों की मृत्यु तिथि याद नहीं है, उनके लिए ये दिन सबसे खास है। इस दिन किए गए उपाय से पितृ दोष से मुक्ति मिलती है और घर में सुख-समृद्धि आती है।

तिथि और शुभ मुहूर्त

  1. तिथि: 10 अक्टूबर 2026, शनिवार
  2. अमावस्या तिथि शुरू: 9 अक्टूबर रात 9:35 बजे से
  3. अमावस्या तिथि खत्म: 10 अक्टूबर रात 9:19 बजे तक
  4. श्राद्ध मुहूर्त: दोपहर में कुतुप और रोहिण मुहूर्त सबसे शुभ माना जाता है।

सर्व पितृ अमावस्या पर करें ये 5 अचूक उपाय:

1. कौए, गाय और कुत्ते को भोजन:

इस दिन काले तिल मिलाकर खीर बनाएं और सबसे पहले कौए, गाय और कुत्ते को खिलाएं। मान्यता है कि पितर इन रूपों में भोजन ग्रहण करने आते हैं। इससे पितर प्रसन्न होते हैं।

2. पीपल के पेड़ पर जल अर्पण:

अमावस्या की सुबह पीपल के पेड़ पर काले तिल, जल, फूल और मिठाई अर्पित करें और “ॐ पितृभ्य: नम:” मंत्र का 108 बार जाप करें। इससे पितृ दोष शांत होता है।

3. ब्राह्मण भोज और दान:

इस दिन अपनी क्षमता अनुसार ब्राह्मण को भोजन कराएं और वस्त्र, छाता, जूते-चप्पल का दान करें। जिनके पितरों का श्राद्ध नहीं हो पाया, उनका श्राद्ध भी इसी दिन किया जा सकता है।

4. तर्पण और पिंडदान

दोपहर के समय दक्षिण दिशा की ओर मुंह करके काले तिल और जल से अपने पितरों का तर्पण करें। अगर संभव हो तो गया, काशी या प्रयाग में पिंडदान करें।

5. शाम को दीया जरूर जलाएं

सर्व पितृ अमावस्या की शाम को दक्षिण दिशा में सरसों के तेल का दीया जलाएं। इससे पितर प्रसन्न होकर आशीर्वाद देकर जाते हैं और घर में धन वर्षा होती है।

इन गलतियों से बचें

इस दिन भूलकर भी मांस-मदिरा, लहसुन-प्याज का सेवन न करें और घर में लड़ाई-झगड़ा न करें।

ये भी पढ़ें- Sharadiya Navratri 2026: घटस्थापना में भूलकर भी न भूलें ये 10 जरूरी चीजें, वरना अधूरी रहेगी पूजा

और खबरें

ताजा खबर