Thursday, October 8, 2026

Pitru Paksha: क्या सचमुच पितृ पक्षों के दिनों में हमारे पितर आते है?

Share

Pitru Paksha: पितर पक्ष का समय चल रहा है जहां सभी अपने पूर्वजों को तर्पण देते है ? अब सवाल ये उठता है कि सच में जब श्राद्ध या तर्पण किया जाता है, वहां हमारे पूर्वज किसी सूक्ष्म रूप में उपस्थित होते है? एक और सवाल ये भी है कि क्या श्राद्ध के दिन बनाया गया भोजन सच में पितरों तक पहुंचता है? और पितर दिखाई नहीं देते तो फिर शास्त्रों में उनके लिए श्राद्ध, तर्पण और पिंडदान करने की बात क्यों कहीं गई है?

जानिए राजा जनक के मन में उठे प्रश्न के बारे में

आज की कथा में हम जानेगें कि क्या पितर सच में आते है ये परंपरा कितनी सच है। ये कौन सा जुड़ाव है जो जीवित मनुष्य और पितरों के बीच किसी सूक्ष्म संबंध की धार्मिक मान्यता वास्तव में मौजूद है? शास्त्रीय परंपरा पितरों के आगमन को किस रूप में समझती है। तो आइए चलते हैं मिथिला नरेश के मन में उठें एक अत्यंत महत्वपूर्ण प्रश्न को लेकर महर्षि अष्टावक्र के पास पहुंचे। राजा जनक ने उन्हें प्रमाण किया। फिर बोले गुरूदेव मेरे मन में पितृ पक्ष को लेकर एक प्रश्न बार-बार उठता है। पितर पक्ष के दौरान हमारे पितर धरती पर आते है और हमारा तर्पण स्वीकार करते है।

 क्या कहा महर्षि अष्टावक्र ने राजा जनक से पितरों के बारे में

राजा जनक के प्रश्न को सुनकर महर्षि ने कहा कि राजन तुम्हारे इस प्रश्न का उत्तर केवल हां या न में नहीं दिया जा सकता है और न ही ये उचित होगा। क्योंकि ये सबझना आवश्यत है कि जब शास्त्रीय परंपरा कहती है कि पितर आते हैं तो आना शब्द का अर्थ क्या है। अगर कोई भी मनुष्य यह समझे कि पितृ पक्ष में उनके घर के दरवाजे से भीतर प्रवेश करेंगे जैसे कोई अतिथि आता है तो यह समझना आवश्यक है कि जब शास्त्रीय परंपरा कहती है कि पितर आते हैं। तो इसका मतलब ये नहीं कि वो ऐसे आए जैसे कोई जीवित व्यक्ति या महेमान आता है। पर ऐसा नहीं हैं।

पितर पक्ष को पितरों के साथ विशेष संबंध वाला काल माना जाता है। तो इसका जवाब होगा हां। और इसी समय हमें अपने पितरों के स्मरण श्राद्ध और तर्पण के लिए विशेष महत्व दिया गया है।

जनक ने पूछ कि शास्त्रीय द्ष्टि से पितर किसे कहा जाता है तो अष्टावक्र बोले राजन पितर शब्द केवल तुम्हारे पिता के लिए नहीं बल्कि ये मनुष्य की पूर्व पीढ़ियां पिता दादा और वे पूर्वज जिनका संबंध उसके कुल और वंश के जुड़ा हुआ होता है। और ये कर्म अपने पूर्वजों के प्रति कृतज्ञता प्रकट करने की धार्मिक परंपरा है। अब जनक ने एक बार फिर पूछा कि क्या पितर पक्ष में पितर धरती पर आते है।

कैसे होता पितर तर्पण

पितर पक्ष एक बेहद विशेष काल है। इस वक्त किया गया कार्य खूब पून्य देने वाला होता है। क्योंकि जो भी हम कर रहे होते है उसके पीछे कई पीढ़ियों का योगदान होता है और पितृ उसी परंपरा के प्रति श्रद्धा प्रकट करने का माध्यम है। और इसी कारण इसे अष्टावक्र बोले राजन धार्मिक परंपरा में पितृ पक्ष को पितरों के लिए विशेष काल माना जाता है।

तो इसका अर्थ यह नहीं है कि वे उसी रूप में दिखाई देंगे जिस रूप में वे जीवित थे इसलिए तिल युक्त जल अर्पित किया जाता है। और पिंड दिया जाता है। भोजन कराया जाता है। पितरों का नाम लेकर श्रद्धा पूर्वक याद किया जाता है। साथ ही यह भी याद रखना है कि हमारा परिवार पीढ़ियों की छाप होती है। इसलिए पितर परंपरा में यह भावना विकसित हुई कि हम अपने पूर्वजों को विस्मृत ना करें।

ये भी पढ़ें- Sarva Pitri Amavasya 2026: सर्व पितृ अमावस्या पर करें ये 5 अचूक उपाय, पितृ दोष से मिलेगी राहत और घर में होगी धन वर्षा

और खबरें

ताजा खबर