Sharadiya Navratri 2026: इस बार लोगों में इस बात को लेकर कुछ उलझन थी कि शारदीय नवरात्रि 10 अक्टूबर को शुरू होगी या 11 अक्टूबर को। अब पंचांग से यह बात साफ़ हो गई है कि शारदीय नवरात्रि परसों यानी रविवार, 11 अक्टूबर 2026 को शुरू हो रही है। इस दिन घटस्थापना की जाएगी और देवी शैलपुत्री की पूजा-अर्चना होगी।
आश्विन माह के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि 10 अक्टूबर की रात 9:19 बजे से शुरू होगी और 11 अक्टूबर की रात 9:30 बजे तक रहेगी। उदया तिथि के अनुसर नवरात्रि का पहला दिन 11 अक्टूबर को मन जाएगा।
घटस्थापना का शुभ मुहूर्त
पंचांग के अनुसार 11 अक्टूबर को घटस्थापना के 2 सबसे शुभ मुहूर्त हैं:
- सुबह वाला सबसे उत्तम मुहूर्त: सुबह 06:12 बजे से 10:30 बजे तक
इस समय में कलश लगाना सबसे फलदायी माना जाता है। कोशिश करें इसी समय पर स्थापना कर लें।
- अभिजीत मुहूर्त: सुबह 11:44 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक
अगर सुबह किसी कारण से नहीं लगा पाए तो इस मुहूर्त में लगा सकते हैं।
शस्त्रों के अनुसार, प्रतिपदा तिथि के दिन के पहले दिन में कलश स्थापना करना सबसे शुभ माना जाता है। इस दिन जो लोग सुबह स्थापना नहीं कर पाएंगे, वे अभिजीत मुहूर्त में कर सकते हैं।
नोट: दोपहर 12:30 के बाद कलश स्थापना करने से बचें।
हाथी पर सवार होकर आएंगी मां दुर्गा
इस बार मां दुर्गा का आगमन बहुत ही शुभ है। क्योंकि नवरात्रि की शुरुआत रविवार से हो रही है, इसलिए मां का वाहन हाथी रहेगा। धार्मिक मान्यता के अनुरूप, हाथी पर मां का आना सुख-समृद्धि, अच्छी बारिश और देश में शांति का प्रतीक मन जाता है।
घटस्थापना के लिए क्या-क्या चाहिए?
घटस्थापना के लिए साफ मिट्टी, जौ या सप्तधान्य, कलश, जल, आम के पत्ते, मौली, सुपारी, अक्षत, नारियल, लाल कपड़ा और फूल की जरूरत होगी। कलश में जल भरकर उसके ऊपर नारियल रखा जाता है और पास में मिट्टी में जौ बोये जाते हैं।
9 दिन किसकी पूजा होगी? पुरी सूची
- पहला दिन – 11 अक्टूबर (रविवार): मां शैलपुत्री – घटस्थापना
- दशहरा दिन – 12 अक्टूबर (सोमवार): मां ब्रह्मचारिणी
- तीसरा दिन – 13 अक्टूबर (मंगलवार): मां चंद्रघंटा
- चौथा दिन – 14 अक्टूबर (बुधवार): मां कुष्मांडा
- पंचवा दिन – 15 अक्टूबर (गुरुवार): मां स्कंदमाता
- छठ दिन – 16 अक्टूबर (शुक्रवार): मां कात्यायनी
- सत्व दिन – 17 अक्टूबर (शनिवार): मां कालरात्रि
- आठवा दिन – 18 अक्टूबर (रविवार): मां महागौरी – दुर्गा अष्टमी
- नौवा दिन – 19 अक्टूबर (सोमवार): मां सिद्धिदात्री – महानवमी
- 20 अक्टूबर (मंगलवार): विजयादशमी/दशहरा
ये भी पढ़ें- Sarva Pitru Amavasya 2026: 9 या 10 अक्टूबर, कब है सर्वपितृ अमावस्या? जानें सही तिथि और उपाय

