Friday, May 22, 2026

Ayodhya: डीएम के निरीक्षण में खुली पोल, एक बेड पर मिले कई मरीज

Share

Ayodhya: “रुदौली सीएचसी में अव्यवस्थाओं का विस्फोट: डीएम के निरीक्षण में खुली पोल, एक बेड पर मिले कई मरीज
अयोध्या। नवागत जिलाधिकारी शशांक त्रिपाठी के रुदौली सीएचसी के औचक निरीक्षण ने स्वास्थ्य विभाग की दावों की पोल खोलकर रख दी है। निरीक्षण के दौरान अस्पताल में भारी अव्यवस्थाएं और गंदगी देखने को मिली। डीएम के आने की भनक लगते ही आनन-फानन में परिसर के अंदर ही कूड़ा जला दिया गया, जिस पर जिलाधिकारी ने कड़ा रुख अपनाते हुए जिम्मेदारों को फटकार लगाई।

निरीक्षण के दौरान सबसे बदतर स्थिति वार्डों की दिखी, जहां एक-एक बेड पर दो से तीन मरीज लेटे मिले। इस बदहाली को देख मौके पर मौजूद ग्रामीणों का गुस्सा फूट पड़ा। स्थानीय निवासी पवन राजपूत सहित कई ग्रामीणों ने डीएम को शिकायती पत्र सौंपकर आरोप लगाया कि सीएमओ आम जनता की शिकायतें नहीं सुनते और नंबर ब्लॉक कर देते हैं। ग्रामीणों ने डॉक्टरों पर वर्षों से प्राइवेट प्रैक्टिस करने और बाहर की महंगी दवाइयां व जांचें लिखने के भी गंभीर आरोप लगाए हैं। डीएम के इस कड़े रुख के बाद अब स्वास्थ्य महकमे में हड़कंप मचा हुआ है।

ये भी पढ़ें- Prayagraj: नैनी लेप्रोसी चौराहे पर भीषण सड़क हादसा, एक की मौत, कई घायल

और खबरें

ताजा खबर