Saturday, May 23, 2026

Ayodhya: शहीद लेफ्टिनेंट शशांक तिवारी के प्रथम शहादत दिवस पर 30 युवाओं ने किया रक्तदान

Share

Ayodhya: कीर्ति चक्र से सम्मानित अमर शहीद लेफ्टिनेंट शशांक तिवारी के प्रथम शहादत दिवस पर गुरुवार को अयोध्या और रायबरेली में विभिन्न श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किए गए। अयोध्या के मंगलम गेस्ट हाउस में रक्तदान शिविर आयोजित कर 30 युवाओं ने रक्तदान किया, वहीं रायबरेली में शहीद के नाम पर पार्क का नामकरण एवं उनकी प्रतिमा का अनावरण किया गया। इसके अलावा बड़ी छावनी और नवीन मंडी गेट पर भंडारे का आयोजन कर लोगों को प्रसाद वितरित किया गया।

आयोजित रक्तदान शिविर

मंगलम गेस्ट हाउस में आयोजित रक्तदान शिविर का आयोजन शहीद के चचेरे भाई अनुराग त्रिपाठी की ओर से किया गया। इस शिविर में जिला चिकित्सालय अयोध्या की टीम ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। शिविर का शुभारंभ शहीद के पिता जंगबहादुर तिवारी ने स्वयं रक्तदान कर किया। उनके इस कदम से प्रेरित होकर बड़ी संख्या में युवाओं ने रक्तदान कर शहीद को श्रद्धांजलि अर्पित की। श्रद्धांजलि सभा में पूर्व सांसद लल्लू सिंह, महापौर गिरीश पति त्रिपाठी, भाजपा महानगर अध्यक्ष कमलेश श्रीवास्तव, पूर्व जिलाध्यक्ष अवधेश पांडेय बादल, पूर्व महानगर अध्यक्ष अभिषेक मिश्रा, परमानंद मिश्रा, अमल गुप्ता सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, समाजसेवी और स्थानीय लोग मौजूद रहे। सभी ने शहीद शशांक तिवारी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया। सभी रक्तदाताओं को अंगवस्त्र, स्मृति चिह्न और प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया।

ये भी पढ़ें-Ayodhya: बीकापुर कोतवाली पुलिस की बड़ी लापरवाही

और खबरें

ताजा खबर