Wednesday, May 13, 2026

New Delhi: दिल्ली में आतंकी हमले का अलर्ट, भाजपा मुख्यालय समेत कई इमारतों की सुरक्षा बढ़ी

Share

New Delhi: राजधानी दिल्ली में संभावित आतंकी हमले को लेकर सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट मोड पर आ गई हैं। न्यूज एजेंसी PTI के सूत्रों के मुताबिक, भाजपा मुख्यालय और आसपास स्थित सरकारी इमारतों को निशाना बनाए जाने की आशंका जताई गई है। इसके बाद पूरे इलाके में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है।
जानकारी के अनुसार, दीन दयाल उपाध्याय (DDU) मार्ग स्थित भाजपा कार्यालय के आसपास अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है। सुरक्षा एजेंसियों को आशंका है कि आत्मघाती हमला, कार ब्लास्ट, गोलीबारी या IED के जरिए हमला किया जा सकता है। खतरे को देखते हुए दिल्ली पुलिस, बम निरोधक दस्ता और अन्य केंद्रीय एजेंसियां लगातार निगरानी कर रही हैं।

इलाके में वाहनों की सघन जांच शुरू कर दी गई है। संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखने के लिए CCTV मॉनिटरिंग बढ़ाई गई है तथा डॉग स्क्वॉड की भी तैनाती की गई है। सुरक्षा एजेंसियों ने आसपास के संवेदनशील इलाकों में भी सतर्कता बढ़ाने के निर्देश दिए हैं। हालांकि अब तक किसी हमले या संदिग्ध वस्तु मिलने की पुष्टि नहीं हुई है। अधिकारियों का कहना है कि यह सुरक्षा अलर्ट एहतियातन जारी किया गया है ताकि किसी भी संभावित खतरे को समय रहते टाला जा सके।

ये भी पढ़ें- Prayagraj: ब्यूटी पार्लर की आड़ में देह व्यापार, छह गिरफ्तार

और खबरें

ताजा खबर