Prayagraj : शहर में शनिवार रात एक चौंकाने वाला मामला सामने आया। कल्याणी देवी मुहल्ले में ब्यूटी पार्लर की आड़ में अनैतिक देह व्यापार हो रहा था। अतरसुइया पुलिस ने वहां छापेमारी की तो महिलाएं और पुरुष आपत्तिजनक हालत में मिले। कमरे की जांच में आपत्तिजनक वस्तु, शक्तिवर्धक दवाएं, मोबाइल और स्कूटी बरामद की गई। तक सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ करते हुए चार महिलाएं, एक ग्राहक और मकान मालिक को गिरफ्तार कर लिया गया। तीन महिलाएं शहर की और एक प्रतापगढ़ की रहने वाली है। सभी के खिलाफ मुकदमा कायम किया गया है।
बताया गया है कि अतरसुइया थाना क्षेत्र के कल्याणी देवी मुहल्ला निवासी सुशील केसरवानी साड़ी की दुकान चलाता है। करीब तीन माह पहले उसी मुहल्ले में रहने वाली एक महिला ने 12 हजार रुपये प्रतिमाह किराए पर सुशील से मकान लिया था। इसके बाद वहां आंचल ब्यूटी पार्लर का बोर्ड लगाया गया।
ये भी पढ़ें- UP News: एमवी होंडियस क्रूज पर सख्त निगरानी, WHO ने 42 दिन क्वारंटीन जैसी निगरानी की सिफारिश की
