Uttar Pradesh: उत्तर प्रदेश के बाहुबली नेता और ज्ञानपुर से पूर्व विधायक विजय मिश्रा की मुश्किलें एक बार फिर बढ़ गई हैं। अदालत ने उन्हें 46 साल पुराने हत्या मामले में दोषी करार दिया है। मामले में सजा का ऐलान जल्द किए जाने की संभावना है।
बताया जा रहा है कि यह मामला वर्ष 1979 का है, जिसमें हत्या के आरोप को लेकर लंबे समय से सुनवाई चल रही थी। अदालत में चली सुनवाई और साक्ष्यों के आधार पर विजय मिश्रा को दोषी माना गया।
विजय मिश्रा पहले से ही कई आपराधिक मामलों का सामना कर रहे हैं और विभिन्न मामलों में जेल में बंद हैं। उनके खिलाफ गैंगस्टर एक्ट, धमकी, कब्जेदारी और दुष्कर्म समेत कई गंभीर मामले दर्ज रहे हैं।
राजनीतिक गलियारों में लंबे समय तक प्रभाव रखने वाले विजय मिश्रा के खिलाफ आए इस फैसले को बड़ी कानूनी कार्रवाई माना जा रहा है। फैसले के बाद उनके समर्थकों और विरोधियों के बीच चर्चाओं का दौर तेज हो गया है।
ये भी पढ़ें- Kanpur: प्रेमी को छुड़ाने की मांग को लेकर टावर पर चढ़ी नाबालिग, घंटों चला हाईवोल्टेज ड्रामा
