Wednesday, September 23, 2026

Surat Bhoot Mama: जहां भगवान को फूल नहीं, जलती सिगरेट का लगता है भोग, 100 साल पुरानी है परंपरा

Share

Surat Bhoot Mama: भारत में देवी-देवताओं को फूल, मिठाई और नारियल चढ़ाने की परंपरा है, लेकिन गुजरात के सूरत में एक ऐसा चमत्कारी मंदिर भी है जहां प्रसाद में जलती हुई सिगरेट चढ़ाई जाती है।

कहां है ये मंदिर?

ये मंदिर सूरत के अठवा लाइंस इलाके में आदर्श सोसाइटी के पास स्थित है। बताया जाता है कि ये मंदिर 100 साल से भी ज्यादा, लगभग 125 से 130 साल पुराना है। यहाँ कोई मूर्ति नहीं, बल्कि एक समाधि की पूजा होती है, जिन्हें स्थानीय लोग भूत मामा कहते हैं।

क्यों चढ़ाई जाती है सिगरेट?

कहानी के मुताबिक, सालों पहले यहां बंजारा समुदाय के लोग रहते थे। अकाल के समय एक बंजारे की मौत हो गई, उसकी याद में ये समाधि बनाई गई। मान्यता है कि भूत मामा को धूम्रपान का बहुत शौक था। इसलिए भक्त उन्हें खुश करने के लिए फूल नहीं, बल्कि सिगरेट का पैकेट या जलती हुई सिगरेट चढ़ाते हैं। कहा जाता है कि यहां एक दिन में दर्जनों सिगरेट चढ़ाई जाती हैं।

क्या है मान्यता?

स्थानीय लोगों का मानना है कि भूत मामा एक रक्षक देवता हैं। जो लोग शादी-विवाह में बाधा, परिवारिक परेशानी या नौकरी की समस्या से जूझ रहे हैं, वो यहां आकर सच्चे मन से मन्नत मांगते हैं और भूत मामा उनकी हर मुराद पूरी करते हैं। इसी अनोखी परंपरा की वजह से ये मंदिर आज पूरे सूरत में चर्चा का विषय बना हुआ है।

ये भी पढ़ें- Indian Philosophy:अगर आत्मा अमर है तो पिछले जन्म की याद क्यों नहीं? जानिए विज्ञान और भारतीय दर्शन क्या कहते हैं

और खबरें

ताजा खबर