Friday, September 25, 2026

Ganesh Visarjan 2026: विसर्जन से पहले बप्पा के कान में जरूर बोलें ये 1 बात, सारी मनोकामना होगी पूरी

Share

Ganesh Visarjan 2026: 10 दिन तक घर में विराजे गणपति बप्पा अब विदा लेने वाले हैं। मान्यता है कि विसर्जन से पहले अगर सच्चे मन से बप्पा के कान में अपनी इच्छा कही जाए तो बप्पा उसे अपने साथ ले जाते हैं और अगले साल तक वो जरूर पूरी होती है।

कब है गणेश विसर्जन 2026

इस साल अनंत चतुर्दशी को लेकर बहुत confusion है, पर सही तारीख यही है:

चतुर्दशी तिथि शुरू: 24 सितंबर 2026 रात 11:18 बजे

चतुर्दशी तिथि खत्म: 25 सितंबर 2026 रात 11:06 बजे

मुख्य विसर्जन: 25 सितंबर 2026, शुक्रवार,

गणेश विसर्जन 2026 शुभ मुहूर्त

25 सितंबर को विसर्जन के लिए 4 सबसे शुभ मुहूर्त हैं:

सुबह का मुहूर्त: 06:11 AM से 10:42 AM तक (लाभ-अमृत)

दोपहर का मुहूर्त: 12:13 PM से 01:43 PM तक (शुभ)

शाम का मुहूर्त: 04:44 PM से 06:14 PM तक

रात का मुहूर्त: 09:14 PM से 10:43 PM तक

विसर्जन से पहले बप्पा के कान में क्या बोलें?

यही वो 1 बात है जो सब करते हैं:

“गणपति बप्पा, मेरी ये मनोकामना अपने साथ ले जाओ और अगले बरस इसे पूरा करके आना। जाने-अनजाने में हुई भूल के लिए क्षमा करो, फिर जल्दी आना।”

कैसे बोलें:

  • विसर्जन पूजा और आरती के बाद बप्पा को थोड़ा ऊपर उठाएं।
  • उनके दायें कान में धीरे से अपनी सच्ची इच्छा / परेशानी बोलें। कहते हैं बप्पा सिद्धि के देवता हैं, वो सीधे भगवान तक बात पहुंचाते हैं।
  • इसके बाद एक पोटली में अक्षत, दूर्वा, सुपारी और एक सिक्का रखकर बप्पा के साथ रखें – इसे पाथेय कहते हैं, बप्पा की यात्रा का प्रसाद।

विसर्जन का मंत्र

विसर्जन करते समय ये मंत्र जरूर बोलें:
“ॐ गं गणपतये नमः” या “यान्तु देवगणा: सर्वे पूजामादाय मामकीम्। इष्टकामसमृद्धयर्थं पुनरागमनाय च॥”

और अंत में सब मिलकर बोलें – गणपति बप्पा मोरया, अगले बरस तू जल्दी आ!

ये भी पढ़ें- Lucknow news: लखनऊ में बिजली कटौती, 35 से अधिक मोहल्लों की सप्लाई रहेगी बाधित

और खबरें

ताजा खबर