शिक्षक: यूपी के हरदोई जिले में दो शिक्षक रिटायर हुए साथ ही उनका विदाई समारोह का आयोजन किया गया। इस आयोजन के दौरान छात्र-छात्राएं भावुक होकर रोने लगे। बच्चों ने शिक्षकों को गले लगया साथ ही बच्चों ने उनसे स्कूल छोड़ने के लिए आग्रह करने लगे। ये वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।
यहां पर रिटायर हुए इटारा उच्च प्राथमिक विद्यालय के शिक्षक और बिलारी जूनियर प्राथमिक विद्यालय के शिक्षक संतोष अग्रिहोत्री का रिटायरमेंट समाहरो था।

छात्रा के मुताबिक, वे एक बेहतरीन टीचर थे। अच्छे से पढ़ाते थे, हमें काफी लगाव था उनसे। जिसके बाद रिटायरमेंट शिक्षक ने बताया कि विदाई समाहरों के दौरान हमारे भी आंशू नहीं रुक रहे थे।
वहीं शिक्षा अधिकारी विजय प्रताप सिंह ने बताया कि दोनों ही स्कूल के वीडियो वायरल हो रहे है। हमने देखें भी है। साथ ही सीएम योगी ने कहा था कि ये शिक्षक समाज में सकारात्मक संदेश देने का काम करते हैं।
ये भी पढ़ें- UP rape case: वाराणसी में 19 साल की छात्रा से गैंगरेप, 23 लोगों के खिलाफ FIR दर्ज

