Friday, July 10, 2026

UP News: केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने किसान संवाद कार्यक्रम में लिया भाग

Share

UP News: केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने उत्तर प्रदेश के कृषि, कृषि शिक्षा एवं कृषि अनुसंधान मंत्री सूर्य प्रताप शाही और उद्यान, कृषि विपणन, कृषि विदेश व्यापार एवं कृषि निर्यात राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) दिनेश प्रताप सिंह के साथ आईसीएआर-केंन्द्रीय उपोष्ण बागवानी संस्थान, रहमानखेड़ा, निकट मलिहाबाद लखनऊ में फल उत्पादक किसानों, निर्यातकों, वैज्ञानिकों एवं कृषि उद्यमियों से सार्थक संवाद किया।

इस दौरान आम सहित विभिन्न फलों के निर्यात को वैश्विक स्तर पर नई पहचान दिलाने, किसानों की आय बढ़ाने तथा कृषि क्षेत्र में नवाचार और बाजार विस्तार को लेकर व्यापक मंथन हुआ।

ये भी पढ़ें- UP NEWS: लखनऊ में राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने जनगणना 2027 की स्व-गणना प्रक्रिया का किया शुभारंभ

और खबरें

ताजा खबर