up news: हरहुआ/ वाराणसी। के शिवपुर थाना क्षेत्र के हटिया गाँव की रहने वाली आशा यादव, एक साधारण परिवार से ताल्लुक रखने वाली और पेशे से प्राइवेट स्कूल की शिक्षिका, आज पूरे क्षेत्र के लिए प्रेरणा बन चुकी हैं। उन्होंने यह साबित कर दिखाया है कि महिलाएँ अगर ठान लें तो कोई भी काम असंभव नहीं होता।
आशा यादव कई वर्षों से बच्चों को शिक्षा देने के साथ-साथ समाज के गरीब और जरूरतमंद लोगों की सहायता में भी लगातार जुड़ी हुई हैं। वे आशा यस ए-वन फाउंडेशन की संस्थापिका हैं और अपनी संस्था के माध्यम से नियमित रूप से असहाय परिवारों को
शिक्षा सामग्री,
जरूरत की वस्तुएँ,
तथा भोजन आदि
वितरित करती रहती हैं।
आशा यादव ने बताया कि
“अगर जिंदगी की असली हकीकत देखनी है, तो गरीबों के बीच जाकर देखिए। जब हम अपने घरों में तरह–तरह के व्यंजन बनाते हैं, उसी समय कई लोग सिर्फ इस उम्मीद में बैठे रहते हैं कि शायद उन्हें भी कुछ खाने को मिल जाए। गरीबी इंसान को कितना मजबूर कर देती है, यह वही जानता है जिसने उसे करीब से देखा है।”
उन्होंने आगे बताया कि गरीबों की सेवा करना उनके लिए किसी मंदिर जाने से कम नहीं है।
“रोजाना जरूरतमंदों की मदद करने से मुझे माँ जैसी शांति और परिवार के सुख में वृद्धि महसूस होती है,”
आशा यादव ने समाज से भी अपील की है कि जो भी व्यक्ति सक्षम है, वह आगे आए और उनके साथ मिलकर जरूरतमंद लोगों की सहायता करे। उनका मानना है कि गरीबों की सेवा ही सबसे बड़ा पुण्य है।
ये भी पढ़ें-up news: केक काटकर मनाया संस्था का तीसरा स्थापना दिवस

