UP News: जांच के दायरे में कई नए सवाल, आखिर किसे बचाया जा रहा है?
पोस्टमार्टम हाउस से जुड़े कर्मचारी की भूमिका पर चर्चाएं तेज
तीन आरोपी जेल में, अन्य संदिग्धों पर कार्रवाई कब?
कॉल डिटेल और कथित भूमिका की निष्पक्ष जांच की उठी मांग
उन्नाव के चर्चित युवती अपहरण, यौन शोषण, गर्भपात और हत्या कांड में जांच को लेकर नए सवाल खड़े होने लगे हैं। सूत्रों के अनुसार, जिला अस्पताल के पोस्टमार्टम हाउस से जुड़े एक कर्मचारी की भूमिका को लेकर जनपद में चर्चाओं का दौर तेज है। आरोप है कि मामले के कुछ अहम पहलुओं की अब तक गहन जांच नहीं की गई।
चर्चा यह भी है कि संबंधित व्यक्ति की कॉल डिटेल और घटनाक्रम से जुड़े संपर्कों की निष्पक्ष जांच होने पर कई महत्वपूर्ण तथ्य सामने आ सकते हैं। वहीं यह सवाल भी उठ रहे हैं कि यदि कुछ लोगों की भूमिका संदेह के घेरे में थी, तो अब तक उनके विरुद्ध कार्रवाई क्यों नहीं हुई।
जनता के बीच उठ रहे प्रमुख सवाल—
क्या जांच पूरी तरह निष्पक्ष और पारदर्शी है?
क्या सभी संदिग्धों की समान रूप से जांच की गई?
क्या कॉल डिटेल और अन्य तकनीकी साक्ष्यों की दोबारा पड़ताल होगी?
क्या पूरे प्रकरण में किसी प्रभावशाली व्यक्ति को बचाने की कोशिश हुई?
आखिर तीन आरोपियों के बाद जांच आगे क्यों नहीं बढ़ी?
क्या कारण है कि किसी बॉडी का पोस्टमार्टम करते समय सोहन संबंधित थाना पुलिस से बार बार फोन पर बात क्यों करता है
ये भी पढ़ें- Lucknow: 6,785 करोड़ का निवेश देगा जेवर क्षेत्र में रोजगार व नए उद्योगों को गति: सीएम योगी

