Saturday, October 3, 2026

Sharadiya Navratri 2026: घटस्थापना में भूलकर भी न भूलें ये 10 जरूरी चीजें, वरना अधूरी रहेगी पूजा

Share

Sharadiya Navratri 2026: शारदीय नवरात्रि 2026 का इंतजार खत्म होने वाला है। इस साल 11 अक्टूबर 2026 से नवरात्रि शुरू हो रही है। पहले दिन घटस्थापना यानी कलश स्थापना की जाती है। इसी के साथ 9 दिनों तक मां दुर्गा की पूजा का संकल्प लिया जाता है।

धार्मिक मान्यता के अनुसार अगर घटस्थापना पूरी सामग्री के बिना की जाए तो पूजा अधूरी मानी जाती है। इसलिए पहले से ही सारी सामग्री जुटा लेना जरूरी है। यहां हम आपको 10 जरूरी चीजों की लिस्ट बता रहे हैं।

मिट्टी का चौड़ा पात्र (मिट्टी की परात)

मिट्टी का एक चौड़ा पात्र लें, जिसे परात भी कहते हैं। इसी पात्र में मिट्टी भरकर जौ बोए जाते हैं। जौ को सृष्टि का पहला अनाज माना गया है और यह समृद्धि का प्रतीक है। लगभग एक मुट्ठी जौ पर्याप्त है। 9 दिन तक जलने वाली अखंड ज्योति के लिए बड़ा दीया, शुद्ध घी और लंबी बाती ले आएं। आखिर में मां दुर्गा की पूजा के लिए लाल फूल, फूलों की माला, अक्षत और श्रृंगार का सामान जरूरी है।पात्र में भरने के लिए साफ मिट्टी। इसी में जौ अंकुरित होंगे।

तांबे या मिट्टी का कलश

कलश के लिए तांबे या पीतल का लोटा लें। कलश में भरने के लिए गंगाजल और साफ पानी चाहिए। कलश के अंदर एक सिक्का, सुपारी और अक्षत डालना शुभ होता है।

आम के 5 पत्ते और नारियल

कलश के ऊपर रखने के लिए 5 आम के पत्ते और पानी वाला नारियल चाहिए। नारियल के ऊपर लपेटने के लिए लाल चुनरी, बांधने के लिए मौली और रोली-कुमकुम रखें।

अखंड ज्योति के लिए घी और बाती

9 दिन तक जलने वाली अखंड ज्योति के लिए बड़ा दीया, शुद्ध घी और लंबी बाती ले आएं। आखिर में मां दुर्गा की पूजा के लिए लाल फूल, फूलों की माला, अक्षत और श्रृंगार का सामान जरूरी है।

इस बार घटस्थापना का अभिजीत मुहूर्त 11 अक्टूबर को सुबह 11:20 बजे से 12:07 बजे तक है। इसी मुहूर्त में पूजा करना सबसे फलदायी रहेगा।

ये भी पढ़ें- Ashtami Shraddha 2026: मृत्यु किसी और दिन हुई फिर भी अष्टमी पर ही क्यों होता है श्राद्ध?

और खबरें

ताजा खबर