UP News: All India Organisation of Chemists and Druggists एवं OCD UP के आह्वान पर प्रयागराज में 20 मई को दवा कारोबार बंद रहेगा। इस संबंध में बुधवार को प्रयागराज में दवा व्यवसायियों की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई, जिसकी अध्यक्षता प्रयाग केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट एसोसिएशन फुटकर के अध्यक्ष राना चावला ने की। बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि देशभर में दवा व्यवसायियों के समक्ष उत्पन्न समस्याओं और ऑनलाइन फार्मेसी के बढ़ते प्रभाव के विरोध में 20 मई को प्रयागराज की सभी दवा दुकानें बंद रखी जाएंगी। साथ ही संगठन द्वारा AIOCD के आगामी निर्देशों का पालन करने पर भी सहमति बनी।

बैठक में अवैध एवं अनियंत्रित ऑनलाइन फार्मेसी संचालन, बड़ी ई-कॉमर्स कंपनियों द्वारा दवाओं के अनुचित मूल्य निर्धारण, अधिसूचना GSR 817 (E) दिनांक 28 अगस्त 2018 तथा GSR 220 (E) दिनांक 26 मार्च 2020 को वापस लेने की मांग प्रमुख रूप से उठाई गई। वक्ताओं ने कहा कि अनियंत्रित ई-फार्मेसी व्यवस्था जनस्वास्थ्य के लिए गंभीर खतरा बन सकती है।
बैठक में महामंत्री धर्मेन्द्र द्विवेदी, कोषाध्यक्ष नरेन्द्र सिंह, संगठन मंत्री निखिल मलंग, मंत्री मोनू चावला एवं रितिक द्विवेदी सहित बड़ी संख्या में दवा व्यवसायी उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन मीडिया प्रभारी रजनीश सोनी ने किया।
ये भी पढ़ें- UP News: पश्चिम बंगाल के राज्यपाल आरएन रवि ने गुरुवार रात विधानसभा भंग करने का आदेश जारी

