Thursday, May 7, 2026

UP News: जनपद गोण्डा में फर्जी बैनामों के माध्यम से जमीनों पर कब्जा, E.O.W. के द्वारा किया गया गिरफ्तार

Share

UP News: जनपद गोण्डा में भू-माफियों द्वारा सरकारी / जनता की जमीन के फर्जी विलेख तैयार कर निबन्धन कार्यालय सदर गोण्डा के अभिलेखागार में मूल अभिलेख में छेड़-छाड़ कर फर्जी विलेखों प्रतिस्थापित किये गये, जिसके सम्बन्ध में निबन्धन कार्यालय सदर गोण्डा के सबरजिस्ट्रार द्वारा जांचोपरान्त तमाम फर्जी प्रकरण प्रमाणित पाते हुए थाना कोतवाली नगर गोण्डा पर मुकदमा पंजीकृत कराये गये, जिस पर शासन के आदेशानुसार पंजीकृत मुकदमों को थाना एसआईटी से विवेचना हेतु अभिदिष्ट किया गया, जिसपर प्रकरण से सम्बन्धित कुल 50 मुकदमें थाना एसआईटी, उ0प्र0 लखनऊ पर पंजीकृत हुए ।

पंजीकृत मुकदमों में से मु0अ0सं0 45/2022 धारा 419/420/467/468/471/120बी/386/506 भादवि व 7ए भ्र0नि0अधि0 में वांछित फरार चल रहे अभियुक्त रामकरन वर्मा पुत्र स्व0 चेतराम नि0 रमनगरा पो0 पिरवरतारा, थाना- खरगूपुरर, जनपद गोण्डा को ई0ओ0डब्लू0 टीम द्वारा दिनांक 07/05/2026 को गिरफ्तार किया गया ।

ये भी पढ़ें- UP News: यमुना में नाव पलटने से 9 लोग डूबे, 3 को बचाया गया, 6 की तलाश जारी

और खबरें

ताजा खबर