UP News: 2, 3 और 4 जुलाई को आयोजित होगी UPTET-2026 परीक्षा।
लखनऊ में UPTET-2026 के लिए बनाए गए 46 परीक्षा केंद्र।
लखनऊ में कुल 96,454 अभ्यर्थी देंगे UPTET-2026 परीक्षा।
डीएम विशाख जी और संयुक्त पुलिस आयुक्त बबलू कुमार ने तैयारियों की समीक्षा की।
2 और 3 जुलाई को परीक्षा दो-दो पालियों में आयोजित होगी।

4 जुलाई को परीक्षा केवल पहली पाली में आयोजित की जाएगी।
पहली पाली सुबह 9:30 बजे से दोपहर 12 बजे तक होगी।
दूसरी पाली दोपहर 2:30 बजे से शाम 5 बजे तक होगी।
परीक्षा शुरू होने से 45 मिनट पहले बंद होंगे केंद्रों के मुख्य द्वार।
गेट बंद होने के बाद किसी भी अभ्यर्थी को प्रवेश नहीं मिलेगा।
2 और 3 जुलाई की प्रत्येक पाली में 19,734 अभ्यर्थी देंगे परीक्षा।
4 जुलाई की पहली पाली में 17,518 अभ्यर्थी होंगे शामिल।
परीक्षा के लिए 46 सेक्टर मजिस्ट्रेट और 46 स्टैटिक मजिस्ट्रेट तैनात।
चारबाग रेलवे स्टेशन समेत प्रमुख स्टेशनों और बस अड्डों पर बनेंगे हेल्पडेस्क।
हेल्पडेस्क पर प्रवेश पत्र दिखाने पर मिलेगी परीक्षा केंद्र की जानकारी।
हेल्पडेस्क पर सिविल डिफेंस के वार्डनों की भी रहेगी तैनाती।
सभी हेल्पडेस्क 1 जुलाई की शाम तक पूरी तरह संचालित होंगे।
सभी परीक्षा केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरों की कार्यशीलता सुनिश्चित करने के निर्देश।
परीक्षा केंद्रों में मोबाइल, स्मार्ट वॉच, ब्लूटूथ, कैलकुलेटर, बैग और अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरण पूरी तरह प्रतिबंधित रहेंगे।
ये भी पढ़ें- Saharanpur: ATM बदलकर ठगी करने वाला जालसाज गिरफ्तार

