Thursday, April 30, 2026

up news: माता-पिता और वरिष्ठ नागरिक का भरण पोषण तथा कल्याण विषय पर आयोजित किया गया विशेष विधिक जागरुकता शिविर

Share

up news: रायबरेली, 19 नवम्बर 2025 उ0प्र0 राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, लखनऊ तथा माननीय जनपद न्यायाधीश/अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण अमित पाल सिंह के निर्देशानुसार व जिला विधिक सेवा प्राधिकरण,रायबरेली के तत्वावधान में वृद्धजन आवास (वृद्धाश्रम), आई0टी0आई0 कैम्पस दूरभाष नगर, रायबरेली में वृद्धजनों के लिए विशेष विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन किया गया। इस अवसर पर अपर जिला जज/सचिव अनुपम शौर्य के द्वारा उपस्थित वृद्धजनों को माता-पिता और वरिष्ठ नागरिक का भरण पोषण तथा कल्याण विषय पर विस्तार पूर्वक जानकारी दी गयी।

सचिव द्वारा इस अवसर पर यह भी बताया गया कि कैसे आप अपने अधिकारों के प्रति सचेत रहे। इस अवसर पर वृद्धजनों को उनके निःशुल्क अधिकारों के विषय पर जानकारी दी गयी एवं बताया गया कि किसी भी प्रकार की निःशुल्क विधिक सहायता व उनकी सम्पत्ति, जमीन विवादों एवं किसी के मकान पर कब्जा हो तो आप प्रार्थना पत्र जिला विधिक सेवा प्राधिकरण रायबरेली के कार्यालय में किसी कार्यदिवस में उपस्थित होकर अपनी शिकायत दर्ज करा सकते हैं। उक्त शिविर में नायब तहसीलदार शमीम अहमद, पैनल अधिवक्ता अंजू वर्मा, लेखपाल वेद प्रकाश गुप्ता, वृद्धाश्रम के अधीक्षक धनजंय सिंह, लेखाकार हिमाँशु सिंह, पराविधिक स्वयं सेवक पवन कुमार श्रीवास्तव व कंचन आदि उपस्थित रही।

ये भी पढ़ें- up news: सोनभद्र-प्रतिभागी राज्यों ने दिखाया दमखम, उत्तर प्रदेश ने जीते मुकाबले

और खबरें

ताजा खबर