Sunday, May 24, 2026

Prayagraj: स्कूल प्रधानाचार्या ने लगाया यौन शोषण और धमकी का गंभीर आरोप

Share

Prayagraj: कटरा स्थित बिशप जॉनसन एक्सटेंशन स्कूल की प्रधानाचार्या ने डायोसिस ऑफ लखनऊ से जुड़े पदाधिकारियों पर गंभीर आरोप लगाए हैं। पीड़िता ने पुलिस को दिए प्रार्थना पत्र में आरोप लगाया है कि संस्था से जुड़े कुछ लोगों द्वारा पिछले एक वर्ष से उनका मानसिक, शारीरिक और यौन शोषण किया जा रहा था।

प्रधानाचार्या का आरोप है कि डायोसिसयन एजुकेशन बोर्ड (डी.ई.बी.) से जुड़े तथाकथित सचिव राकेश चत्री, पदेन चेयरमैन मरिस एडगरदान और उनके बेटे ऐलनदान द्वारा उन्हें नौकरी से निकालने की धमकी देकर लगातार प्रताड़ित किया गया। पीड़िता ने आरोप लगाया कि उन्हें विभिन्न कार्यालयों में बुलाकर अश्लील हरकतें की गईं और विरोध करने पर जान से मारने की धमकी दी गई।

प्रार्थना पत्र में यह भी कहा गया है कि आरोपियों ने उन्हें उच्च अधिकारियों को “संतुष्ट” करने का दबाव बनाया। पीड़िता के अनुसार 7 मई 2026 को फोन कर उन्हें बुलाया गया और मना करने पर गाली-गलौज व परिवार को जान से मारने की धमकी दी गई।

प्रधानाचार्या ने आरोप लगाया है कि उनके साथ जबरन शारीरिक संबंध बनाए गए तथा लगातार मानसिक और शारीरिक प्रताड़ना दी गई। पीड़िता ने कहा है कि उनके पास घटना से जुड़े साक्ष्य मौजूद हैं।

पीड़िता ने पुलिस प्रशासन से आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर सख्त कार्रवाई करने और अपने परिवार की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग की है।

फिलहाल पुलिस मामले में एफ आई आर दर्ज कर जांच मे जुट गई है।

ये भी पढ़ें: Uttar Pradesh: आगरा में 3 करोड़ रुपए कीमत की दवाएं ज़ब्त

और खबरें

ताजा खबर