Monday, May 25, 2026

Prayagraj news: युवती का कराया गया मेडिकल, दर्ज हुआ बयान

Share

Prayagraj news: प्रयागराज। शहर के सिविल लाइंस स्थित एक निजी क्लीनिक में कथित छेड़खानी के मामले में पुलिस ने पीड़िता का मेडिकल परीक्षण कराकर उसका बयान दर्ज कर लिया है। मामले में आरोपी न्यूरोसर्जन डॉ. कार्तिकेय शर्मा से भी पूछताछ की गई है।


पुलिस के अनुसार, युवती ने आरोप लगाया है कि इलाज के बहाने डॉक्टर ने क्लीनिक के केबिन में उसके साथ अशोभनीय हरकत की। घटना के बाद युवती के परिजनों ने क्लीनिक पहुंचकर हंगामा किया, जिसे पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शांत कराया।


सिविल लाइंस पुलिस ने बताया कि मेडिकल परीक्षण के बाद युवती का बयान दर्ज कर लिया गया है और जल्द ही मजिस्ट्रेट के समक्ष भी बयान कराया जाएगा। वहीं, क्लीनिक में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी गई है।


पुलिस ने डॉ. कार्तिकेय शर्मा और क्लीनिक के कर्मचारियों से पूछताछ की है। हालांकि डॉक्टर ने आरोपों को निराधार बताया है।
फिलहाल पुलिस सभी साक्ष्यों के आधार पर मामले की जांच में जुटी है।

ये भी पढ़ें- Prayagraj news: नैनी में स्मैक के साथ दो बदमाश गिरफ्तार

और खबरें

ताजा खबर