Lucknow: बाराबंकी में बन रही बिल्डिंग की शटरिंग गिरी: 9 मजदूर मलबे में दबे, एक की मौत, डेढ़ घंटे के रेस्क्यू के बाद 8 को निकाला गया
ऐंकर: बाराबंकी में बन रही बिल्डिंग की शटरिंग गिरने से 9 मजदूर मलबे में दब गए। सूचना मिलते ही पुलिस, फायर ब्रिगेड और राहत टीम मौके पर पहुंची। करीब डेढ़ घंटे चले रेस्क्यू ऑपरेशन चला। इसके बाद 8 मजदूरों को सुरक्षित बाहर निकाला गया। हादसे में एक की मौत हो गई।
3 मजदूरों की हालत गंभीर है, जिन्हें सीएचसी हैदरगढ़ में भर्ती कराया गया है। बताया जा रहा है कि स्लैब डालने के दौरान अधिक लोड पड़ने से शटरिंग ढह गई। करीब 90 फीट लंबी व 30 फीट चौड़ी स्लैब भरभराकर नीचे गिर गई।
सूचना मिलते ही पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची। CFO अनिमेष सिंह ने बताया कि गैस कटर से जाल को काटकर मजदूरों को रेस्क्यू किया गया है, करीब डेढ़ घंटे तक रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया गया। 8 मजदूरों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। इनमें से 3 गंभीर घायलों को इलाज के लिए सीएचसी में भर्ती कराया गया है।
वही जिलाधिकारी ईशान प्रताप सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि हादसे में मजरे तेजवापुर निवासी नौशाद (55) की मौत हो गई। हादसे के बाद लखनऊ-वाराणसी हाईवे पर लोगों में अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और ट्रैफिक संभाल लिया। पुलिस ने वाहनों को धीरे-धीरे निकालकर रास्ता साफ रखा, ताकि रेस्क्यू में कोई दिक्कत न आए। पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम ने बचाव कार्य के साथ यातायात भी सुचारु रखा।
बाइट: ईशान प्रताप सिंह, जिलाधिकारी बाराबंकी
बाइट: अनिमेष सिंह, CFO बाराबंकी
ये भी पढ़ें- Lucknow: उत्तर प्रदेश राजस्व परिषद सचिव ने प्रदेश के सभी DM को आदेश जारी

