Wednesday, May 13, 2026

Lucknow: एयरपोर्ट पर 14.87 करोड़ की हाइड्रोपोनिक वीड बरामद, बैंकॉक से आए 3 यात्री गिरफ्तार

Share

Lucknow: चौधरी चरण सिंह अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर एयर इंटेलिजेंस यूनिट और एयर कस्टम विभाग की संयुक्त कार्रवाई में बड़ी ड्रग्स तस्करी का खुलासा हुआ है। बैंकॉक से लखनऊ पहुंचे तीन यात्रियों के पास से करीब 14.872 किलोग्राम हाइड्रोपोनिक वीड (उच्च गुणवत्ता वाला गांजा) बरामद किया गया है, जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में अनुमानित कीमत लगभग 14.87 करोड़ रुपये बताई जा रही है।

जानकारी के अनुसार, फ्लाइट संख्या FD-146 से बैंकॉक से आए यात्रियों को ग्रीन चैनल पर संदिग्ध गतिविधियों के आधार पर रोका गया। जांच के दौरान उनके चेक-इन बैगेज से वैक्यूम पैक पाउच बरामद हुए, जिनमें हाइड्रोपोनिक वीड छिपाकर लाई जा रही थी। जांच में पहले आरोपी के पास से 2.957 किलोग्राम, दूसरे आरोपी के पास से 3.425 किलोग्राम तथा तीसरे आरोपी के बैग से 8.490 किलोग्राम हाइड्रोपोनिक वीड बरामद हुई। अधिकारियों ने एनडीपीएस एक्ट 1985 की धारा 43 के तहत पूरी खेप को जब्त कर लिया।

कस्टम अधिकारियों के अनुसार, यह खेप अंतरराष्ट्रीय ड्रग तस्करी नेटवर्क से जुड़ी हो सकती है। फिलहाल तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है तथा मामले की विस्तृत जांच जारी है।

ये भी पढ़ें- New Delhi: दिल्ली में आतंकी हमले का अलर्ट, भाजपा मुख्यालय समेत कई इमारतों की सुरक्षा बढ़ी

और खबरें

ताजा खबर