Lucknow: नगर पंचायत उसका बाजार के ईओ ने 5/ 6 लोगों को गोल बंद होकर उनके कार्यालय में घुसकर उन्हें जान से मारने की धमकी देने, सीसीटीवी कैमरे से छेड़छाड़ करने और कार्यालय से कुछ पत्रावली अपने साथ जबरदस्ती उठाकर ले जाने का लगाया आरोप।
अधिशासी अधिकारी अभिनव श्रीवास्तव ने कृष्णा नगर निवासी अभिषेक त्रिपाठी उनके ड्राइवर अजय कुमार रावत , सुमित त्रिपाठी के साथ आए अन्य आधादर्जन लोगों पर जान से मारने और भद्दी भद्दी गली देना का लगया आरोप।
अधिशासी अधिकारी अभिनव श्रीवास्तव ने इस घटना की उसका बाजार थाने में तहरीर देकर लगाई न्याय की गुहार।
तहरीर में अभिषेक त्रिपाठी और उनके साथ आए 5-6 लोगों पर उन्हें उनके साथ मारपीट करने, जान से मारने की कोशिश का आरोप।
शासकीय कार्य में बाधा डालने, सरकारी टेंडर को दबाव डालकर प्राप्त करने,कार्यालय उपकरणों को नुकसान पहुंचाने, शासकीय पत्रावलियों को जबरदस्ती अपने साथ ले जाने के भी लगाए है गंभीर आरोप।
अधिशासी अधिकारी ने पुलिस से आरोपी अभियुक्तों के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की सुसंगत धाराओं में तुरंत मुकदमा दर्ज कर जल्द से जल्द गिरफ्तारी की , की है मांग।
ये भी पढ़ें- Lucknow: कानपुर ITBP मामले में पंचम तल / लोकभवन मे नाराजगी बढ़ि है…
