Wednesday, May 13, 2026

Chennai: C. Joseph Vijay ने ली मुख्यमंत्री पद की शपथ

Share

Chennai: तमिलनाडु की राजनीति में बड़ा बदलाव देखने को मिला, जब तमिलगा वेत्री कझगम (TVK) प्रमुख C. Joseph Vijay ने मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। शपथ ग्रहण समारोह के दौरान पार्टी नेताओं और समर्थकों में भारी उत्साह देखने को मिला।
समारोह में TVK नेता Aadhav Arjuna, Dr. KG Arunraj और KA Sengottaiyan ने विजय को गले लगाकर बधाई दी। इस दौरान मंच पर भावुक और उत्साहपूर्ण माहौल बना रहा।

फिल्म जगत से राजनीति में आए विजय की इस ऐतिहासिक शपथ को तमिलनाडु की राजनीति में नए दौर की शुरुआत माना जा रहा है। राज्यभर में उनके समर्थकों ने जश्न मनाया, मिठाइयां बांटी और आतिशबाजी की।
राजनीतिक विश्लेषकों के अनुसार, विजय की लोकप्रियता और युवा वर्ग में मजबूत पकड़ ने TVK को बड़ी राजनीतिक ताकत के रूप में स्थापित किया है। अब सबकी नजरें उनकी सरकार की प्राथमिकताओं और आगामी फैसलों पर टिकी हैं।

ये भी पढ़ें- Lucknow: एयरपोर्ट पर 14.87 करोड़ की हाइड्रोपोनिक वीड बरामद, बैंकॉक से आए 3 यात्री गिरफ्तार

और खबरें

ताजा खबर