Friday, June 12, 2026

Ayodhya News: अवैध अतिक्रमण पर चला बुलडोजर, जलभराव से मिलेगी राहत

Share

Ayodhya News: तहसील सदर प्रशासन ने शुक्रवार को विकास खंड मया की ग्राम सभा शेरवा में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की। उपजिलाधिकारी सदर के निर्देश पर नायब तहसीलदार घनश्याम शुक्ल के नेतृत्व में राजस्व और पुलिस की संयुक्त टीम ने जेसीबी मशीन से प्राकृतिक जल बहाव में बाधा बने अवैध कब्जों को हटवाया।
​शेरवा घाट क्षेत्र में 84 कोसी परिक्रमा मार्ग निर्माण के बाद से पिछले एक वर्ष से जल निकासी बाधित थी, जिससे बरसात में भारी जलभराव होता था। नायब तहसीलदार ने मौके पर पहुंचकर सभी पक्षों से वार्ता कर आम सहमति बनाई, जिसके बाद नाले का मार्ग प्रशस्त कराया गया। जल निकासी के स्थायी समाधान के लिए केसीसी कंपनी द्वारा यहाँ लगभग 500 मीटर लंबी अंडरग्राउंड ह्यूम पाइप नाली का निर्माण किया जाएगा। इस त्वरित कार्रवाई से ग्रामीणों को जलभराव की समस्या से स्थायी राहत मिलने की उम्मीद जगी है।

ये भी पढ़ें- Ayodhya News: अयोध्या में राम मंदिर की दान चोरी के गंभीर आरोपों कि बीच होती जा रही जांच और सख़्त

और खबरें

ताजा खबर