Saturday, May 9, 2026

Patna university: 107 साल बाद छात्रा ने रचा इतिहास, बनी पहली महिला अध्यक्ष

Share

Patna university: छात्र संघ चुनाव के 107 साल के बाद किसी महिला उम्मीदवार ने पहली बार अध्यक्ष पद पर सिक्का जमाया है। देर रात चुनाव के नतीजे घोषित हुए हैं, जिसमे अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की उम्मीदवार मैथिली मृणालिनी ने शानदार जीत हासिल कर इतिहास रच दिया। खास बात ये है कि पांच अहम पदों मे से तीन पर छात्राओं ने जीत दर्ज की। चलिए जानते हैं इस चुनाव की पूरी स्टोरी।

इन छात्राओं का रहा दबदबा

बता दें कि इस चुनाव में मैथिली मृणालिनी ने अध्यक्ष पद पर जीत हासिल की और इतिहास रचा, वहीं महासचिव पद पर निर्दलीय उम्मीदवार सलोनी राज ने जीत अपने नाम की, तो वहीं कोषाध्यक्ष पद पर NSUI की सौम्या श्रीवास्तव ने बेहतरीन जीत दर्ज की।

धीरज उपाध्यक्ष पद पर निर्दलीय और संयुक्त सचिव पद पर NSUI के रोहन कुमार विजयी रहे। इस बार छात्राओं ने अपनी मजबूत उपस्थिति दर्ज कराई।

क्या रही जीत के बाद मैथिली की प्रतिक्रिया

ऐतिहासिक जीत के बाद मैथिली मृणालिनी ने कहा कि, मैं जल्द से जल्द काम शुरू करना चाहती हूं। हमारी प्राथमिकता सबसे पहले बुनियादी समस्याओं को हल करना होगा। इसके लिए हम जल्द ही पुलिस और प्रशासन से मुलाकात करेंगे। आगे मैथिली ने कहा, अगर शुरुआत अच्छी हुई तो नतीजे बेहतर होंगे। मैथिली ने छात्रों के हित में काम करने का वादा किया और कहा कि उनकी कोशिश होगी कि विश्वविद्यालय में सभी को बेहतर माहौल मिले।  

ये भी पढ़ें- IPL 2025: आईपीएल में लगेगा बॉलीवुड की इस अभिनेत्री के डांस का तड़का

और खबरें

ताजा खबर