Ramayana: फिल्म रामायण का फैंस को ब्रेसब्री से इंतजार है। वहीं फिल्म में यश रावण के किरदार में नजर आने वाले है। मेकर्स ने 3 जुलाई को फर्स्ट लुक टीजर शेयर किया है। इस टीजर में राम और रावण की झलक दिखाई गई है। फिलहाल किसी को भी अहम किरदारों के बारे में ज्यादा जानकारी नहीं है। तो हम आपको बताते है राजा दशरथ से लेकर जटायु तक के सभी किरदार के बारें में…
सबसे खास बात ये है कि रामायण दो पार्ट में रिलीज होने वाली है। जानकारी के मुताबिक इसका पहला पार्ट 2026 पर आएगा और दिवाली 2027 पर दूसरा पार्ट रिलीज किया जाएगा। फिलहाल फिल्म को रिलीज होने में लम्बा समय है लेकिन इसे लेकर फैंस में खूब बज बना हुआ है। आइए अब बात करते है स्टार कास्ट के बारे में…
जानिए स्टार कास्ट
एक रिपोर्ट के मुताबिक, रणवीर कपूर, राम तो वहीं यश रावण के किरदार में नजर आएंगे। साथ ही सई पल्लवी सीता, अरुण गोविल राजा दशरथ, सनी देओल हनुमान, आदिनाथ कोठारे भरत, शीबा चड्ढा मंथरा, रवि दुबे लक्ष्मण, लारा दत्ता कैकयी, अनिल कपूर राजा जनक, अभिताभ बच्चन जटाऊ, बॉबी देओल कुंभकरण, विक्रत मैसी मेघनाथ, रकुल प्रीत शूपर्णाखा, काजल अग्रवाल मंदोदरी, मोहित रैना भगवान शिव, विवेक ओबेरॉय विद्युतजीवा, कुणाल कपूर इंद्र। फिलहाल इसकी किसी भी तरह की आधिकारी पुष्टि अभी तक नहीं हुई।
क्या दिखा टीजर में
टीजर में रणबीर को राम के किरदार में देखकर फैंस पूरी तरह बेकाबू हो गए। वे पेड़ में धनुष चलाते हुए नजर आ रहे हैं। रणबीर के इस लुक की फैंस खूब तारिफ करते हुए नजर आ रहे है। तो वहीं रणबीर और यश को आमने-सामने देखने के लिए फैंस कापी इंतजार कर रहे है।
ये भी पढ़ें- http://SARDAR JI 3: दिलजीत के सपोर्ट में उतरे नसीरूद्दीन शाह, डीलीट की पोस्ट