CUSAT CAT 2025: केरल की कोचीन यूनिवर्सिटी ऑफ साइंस एंड टेक्नोलॉजी में बिना जेईई मेन के बीटेक में एडमिशन लेने का मौक मिल रहा है। बता दें कि यूनिवर्सिटी बीटेक में एडमिशन के लिए प्रवेश परीक्षा आयोजित करती है।
बता दें कि CUSAT CAT 2025 कोचीन यूनिवर्सिटी ऑफ साइंस एवं टेक्नोलॉजी ने CUSAT कॉमन एडमिशन टेस्ट (CUSAT CAT) के लिए आवेदन शुरू कर दिया है। जानकारी के लिए यूजी और पीजी कोर्स में एडमिशन के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि 10 मार्च 2025 है। प्रवेश परीक्षा के लिए ऑफिशियल वेबसाइट cusat.ac.in पर जाकर करना है।
कोचीन यूनिवर्सिटी ऑफ साइंस एवं टेक्नोलॉजी में बीटेक कोर्स के लिए 12 वीं फिजिक्स, केमिस्ट्री और मैथमेटिक्स से पास होना चाहिए। वहीं केरल के स्टूडेंट्स के 12वीं में मैथमेटिक्स में 60 फीसदी और ओवरऑल 55 फीसदी माक्स होने चाहिए। लेकिन अन्य कैंडिडेट्स के 12वीं में और मैथमेटिक्स में भी 60 फीसदी अंक होने चाहिए। इसमें विधार्थी की उम्र अधिकतम 25 साल है।
CUSAT CAT 2025 में किस कोर्स में मिलेगा एडमिशन?
बीटेक, B.Voc, बीबीए, एलएलबी, बीकॉम एलएलबी, बीएससी एलएलबी,
पोस्ट ग्रेजुएट
एमबीए, एमसीए, एमएफएससी, एमएससी, एमटेक, एलएलएम, M Voc
जाने कितनी है आवेदन फीस
सीयूएसएटी सीएटी 2025 के लिए अप्लीकेशन फीस अधिकतम दो टेस्ट के लिए 1500 रुपये है। अतिरिक्त टेस्ट कोड के लिए आवेदन करना है तो सामान्य वर्ग के उम्मीदवारों को 500 रुपये और केएससी/ केएसटी उम्मीवारों को 250 अतिरिक्त फीस देनी होगी।
कई एमटेक और एमबीए प्रोग्राम के लिए आवेदन करने वालों के लिए कोई अतिरिक्त फीस नहीं हैं। अधिक जानकारी प्राप्त करने के लिए अधिक जानकारी के लिए यूनिवर्सिटी का प्रॉस्पेक्ट्स देखें।
ये भी पढ़ें- youtuber Jasbir Singh: पाक के लिए जासूसी करने के आरोप में एक और यूट्यूबर गिरफ्तार, मल्होत्रा से निकला कनेक्श?

