Friday, June 26, 2026

Lucknow: यूपीटीईटी परीक्षा CCTV की कड़ी निगरानी में कराई जाएगी

Share

Lucknow: कक्ष निरीक्षकों से ‘नो रिलेशन सर्टिफिकेट’ लिया जाएगा।

रिश्तेदार परीक्षार्थी होने पर कक्ष निरीक्षण की जिम्मेदारी नहीं मिलेगी।

कक्ष निरीक्षकों का आवंटन स्टेटिक मजिस्ट्रेट करेंगे।

2 से 4 जुलाई तक प्रदेश में यूपीटीईटी परीक्षा आयोजित होगी।

यूपीटीईटी के लिए 60 जिलों में 955 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं।

परीक्षा में 19,94,661 अभ्यर्थी शामिल होंगे।

परीक्षा सामग्री कोषागार के डबल-लॉक में सुरक्षित रखी जाएगी।

प्रश्नपत्र खोलने और वितरण की प्रक्रिया की वीडियोग्राफी होगी।

परीक्षा समाप्ति के बाद प्रश्नपत्र सील करने की भी वीडियोग्राफी होगी।

परीक्षा केंद्रों की निगरानी में किसी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी।

अभ्यर्थियों की जांच पूरी गंभीरता और सतर्कता से की जाएगी।

परीक्षा ड्यूटी में लगे कार्मिकों को पहले से प्रशिक्षण दिया जाएगा।

मोबाइल फोन और अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा।

परीक्षा के दौरान यातायात, पेयजल, बिजली और चिकित्सा की विशेष व्यवस्था रहेगी

ये भी पढ़ें- Agra: नाले में खड़े होकर BJP पार्षद किशन नायक ने मनाया जन्मदिन, सफाई व्यवस्था पर जताया विरोध

और खबरें

ताजा खबर