Monday, June 22, 2026

Lucknow News: नशीले पदार्थों का सेवन करते हुए दिखाई दे रहे लोग, क्या है पूरा मामला, वीडियो वायरल

Share

Lucknow News: गोमती नगर के विभूतिखंड थाना क्षेत्र के विराज खंड स्थित Ministry of Beer (MOB) से जुड़ा एक वीडियो चर्चा में है। वीडियो में कुछ लोग कथित तौर पर गांजा जैसे नशीले पदार्थों का सेवन करते हुए दिखाई दे रहे हैं। मामले को लेकर सवाल उठ रहे हैं कि जब नशे के खिलाफ सख्त कार्यवाही की बात कही जाती है, तो ऐसे दृश्य सामने कैसे आ रहे हैं।

सूत्रों का दावा है कि प्रतिष्ठान को रात 2 बजे तक संचालन की अनुमति है, जबकि वायरल वीडियो कथित रूप से रात 4 बजे तक गतिविधियां जारी रहने की ओर इशारा कर रहा है।यदि यह दावा सही पाया जाता है, तो यह केवल नियमों के उल्लंघन का मामला नहीं बल्कि संबंधित विभागों की निगरानी व्यवस्था पर भी सवाल खड़े करता है।अब देखना होगा कि प्रशासन इस मामले में जांच कर क्या कार्रवाई करता है। कानून सभी के लिए समान है, ऐसे में नियमों के पालन को लेकर जवाबदेही तय होना जरूरी है।

ये भी पढ़ें- Aditi yadav: अदिति यादव पर आपत्तिजनक पोस्ट मामले में बड़ी कार्रवाई

और खबरें

ताजा खबर