Thursday, June 18, 2026

Telegram News: टेलीग्राम पर अस्थायी रोक के खिलाफ याचिका, दिल्ली हाईकोर्ट ने केंद्र सरकार को जारी किया नोटिस

Share

Telegram News: नई दिल्ली। मैसेजिंग प्लेटफॉर्म टेलीग्राम पर लगाई गई अस्थायी रोक को चुनौती देने वाली याचिका पर दिल्ली हाईकोर्ट ने केंद्र सरकार को नोटिस जारी कर जवाब मांगा है। मामले की सुनवाई आज दोपहर 2:30 बजे निर्धारित की गई है।

टेलीग्राम की ओर से दायर याचिका में अस्थायी प्रतिबंध को चुनौती देते हुए इसे हटाने की मांग की गई है। बताया जा रहा है कि यह रोक राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (NEET) की पुनर्परीक्षा के मद्देनजर लगाई गई थी, ताकि प्रश्नपत्र लीक अथवा परीक्षा से जुड़ी गोपनीय सूचनाओं के प्रसार को रोका जा सके।

दिल्ली हाईकोर्ट ने मामले की गंभीरता को देखते हुए केंद्र सरकार से विस्तृत जवाब तलब किया है। अदालत यह जानने का प्रयास करेगी कि प्रतिबंध लगाने के पीछे क्या कारण और परिस्थितियां थीं तथा क्या यह कदम कानूनी रूप से उचित और आवश्यक था।

मामले पर आज होने वाली सुनवाई में केंद्र सरकार और टेलीग्राम दोनों पक्ष अपना-अपना पक्ष अदालत के समक्ष रखेंगे। इस मामले पर न्यायालय के रुख पर शिक्षा क्षेत्र, डिजिटल अधिकारों और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स की निगाहें टिकी हुई हैं।

ये भी पढ़ें- Cm Yogi: कल सीएम योगी 2 जिलों के दौरे पर रहेंगे

और खबरें

ताजा खबर