Lucknow: प्रदेश में कुल 12 करोड़ 58 लाख 51 हजार 570 मतदाता दर्ज किए गए।
पुनरीक्षण अभियान के दौरान 2 करोड़ 32 लाख 24 हजार 805 नए नाम जोड़े गए।
वहीं 2 करोड़ 3 लाख 23 हजार 287 मतदाताओं के नाम सूची से हटाए गए।
अंतिम सूची में 29 लाख 1 हजार 518 मतदाताओं की शुद्ध बढ़ोतरी दर्ज हुई।
पंचायत चुनाव से पहले मतदाता सूची में बड़े पैमाने पर संशोधन किया गया।
सभी जिलों से प्राप्त दावों और आपत्तियों का निस्तारण कर सूची को अंतिम रूप दिया गया।
निर्वाचन आयोग ने मतदाता सूची को अधिक पारदर्शी और त्रुटिरहित बनाने का दावा किया है।
नई मतदाता सूची के बाद पंचायत चुनाव की तैयारियों ने तेज़ी पकड़ ली है।
राजनीतिक दलों की नजर अब बढ़े हुए मतदाता आधार पर, चुनावी रणनीति बनाने में जुटे नेता।
ये भी पढ़ें- Modi Government: 12 वर्ष की उपलब्धियां, चुनौतियां और भविष्य की राह
