Wednesday, June 10, 2026

Modi Government: 12 वर्ष की उपलब्धियां, चुनौतियां और भविष्य की राह

Share

Modi Government: PM Narendra Modi के नेतृत्व में केंद्र सरकार ने अपने शासन के 12 वर्ष पूरे कर लिए हैं। ये राजनीतिक सफर साल 2014 में शुरू हुई थी और ये सफर आज भारतीय राजनीति के सबसे चर्चित और प्रभावशाली दौरों में से एक मानी जाती है। इतना ही इन 12 वर्षों में देश ने कई बड़े बदलाव देखे, जिनमें आर्थिक सुधार, डिजिटल क्रांति, बुनियादी ढांचे का विस्तार,विदेश नीति में सक्रियता और सामाजिक कल्याण योजनाएं प्रमुख रही है।

विकास और बुनियादी ढांचे पर जोर

12 वर्षों ने Modi Government ने सड़क, रेलवे, हवाई अड्डों और बंदरगाहों के विकास को प्राथमिकता दी। इसके साथ ही देश भर में कई एक्सप्रेस-वे,वंदे भारत ट्रेनें और नए एयरपोर्ट विकसित किए गए। वही सरकार का ये भी दावा है कि इससे कनेक्टिविटी बढ़ी और आर्थिक गतिविधियों को गति भी मिली।

डिजिटल भारत

डिजिटल सेवाओं का विस्तार पिछले 12 वर्षों में बहुत तेजी से हुआ। ऑनलाइन भुगतान प्रणाली, डिजिटल पहचान और सरकारी सेवाओं के डिजिटलीकरण ने आम नागरिकों की पहुंच को आसान बनाया। भारत की पहचान डिजिटल लेन-देन में अलग बनी।

कई कल्याणकारी योजनाओं का विस्तार

कई योजनाएं गरीब और मध्यम वर्ग के लिए शुरू की गई। जैसे आवास, शौचालय, गैस कनेक्शन, स्वास्थ्य बीमा और जलापूर्ति जैसी योजनाओं के माध्यम से सरकार ने जीवन स्तर सुधारने का प्रयास किया। इन योजनाओं का लाभ करोड़ो लोगों तक पहुचंने का दावा किया गया है।

विदेशों में बढ़ती सक्रियता

Modi Government के कार्यकाल में भारत की विदेशों में उपस्थिति मजबूत हुई है। इतना ही अंतरराष्ट्रीय मंजों पर भारत की भूमिका बढ़ी है और कई देशों के साथ रणनीतिक संबधों को नया आयाम मिला है। पहले की तुलना में भारत की आवाज अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रभावशाली मानी जा रही है।

बड़ी चुनौतियों का सामना

सरकार ने ये उपल्बधियां के सरलता से नहीं बल्कि कड़ा चुनौतियों का सामना करके पायी है। विपक्ष लगातार बेरोजगारी, महंगाई, कृषि क्षेत्र की समस्याएं और सामाजिक-राजनीतिक मुद्दों पर सवाल उठता रहा। सरकार के आलोचकों का कहना है कि आर्थिक विकास के साथ रोजगार सृजन की गति और बढ़नी चाहिए।

क्या रही जनता की अपेक्षाएं

लगातार 12 वर्षों के बाद भी जनता की अपेक्षाएं कम नहीं हुई हैं। रोजगार, शिक्षा, स्वास्थ्य कृषि और आर्थिक अवसरों के क्षेत्र में लोग और बेहतर परिणामों की उम्मीदें लगा रहे है। आगे भी सरकार को केंद्र में बने रहने के लिए कई चुवौतियों का समाधान करने की जिम्मेदारी होगी।

12 वर्षों का कार्यकाल भारतीय राजनीति और शासन व्यवस्था में मोदी सरकार के लिए कई महत्वपूर्ण परिवर्तनों का गवाह रहा है। समर्थक इसे परिवर्तन और विकास का दौर बताते है।

ये भी पढ़ें- http://Delhi Airport: दिल्ली में मौसम खराब, तीन विमान लखनऊ एयरपोर्ट डायवर्ट किए गए

और खबरें

ताजा खबर