Friday, May 29, 2026

up news: पुल का स्लैब गिरने से 6 लोग की मरने की आशंका

Share

up news: हमीरपुर में निर्माणधीन पुल का स्लैब गिरने से 6 लोग दबाकर मरने की आशंका दिनांक 29.05. 2026 को रात लगभग 3:00 बजे बेतवा नदी पर ग्राम मोराकादर थाना ललपूरा से ग्राम कंडोर थाना कुरारा के बीच द शेल्टर कंपनी द्वारा निर्माणाधीन पुल का स्लैब आंधी में ढह जाने से मलबे में कुछ मजदूरों के दबे होने की सूचना पर स्थानीय पुलिस, एवं एनडीआरफ की टीम मौके पर पहुंचकर बचाव कार्य शुरू कर दिया गया है मलबे में लगभग छह लोग के दबे होने की आशंका है।


ज्ञात हुआ है कि पुल का निर्माण, जिसे राज्यसभा सदस्य बाबूराम निषाद के प्रयासों से मंजूरी मिली थी। पुल उनके पैतृक गांव मोरकंदर परसनी थाना क्षेत्र ललपुरा के पास बनाया जा जा रहा था। घटना के समय सभी पीड़ित पुल के इसी हिस्से में सो रहे थे। यह घटना बारिश और आंधी-तूफान के बीच हुई, पुल गिरने से 6 मजदूर दब गये है इसमें से 5 लोग दबे दिख रहे है। जबकि एक की मलबे के अंदर फंसे होने की आशंका है।

पिलर पर फंसे 03 व्यक्ति

क्रमशः 1अवधेश निषाद भूरागढ़ बांदा
2 कल्लू यादव भूरागढ़ बांदा
3 राजेश निषाद नरैनी बांदा को एनडीआरएफ द्वारा सकुशल नीचे उतार लिया गया है, बचाव कार्य जारी है|

पुल में दबाकर मारने वालों की संख्या


1 लोकेंद्र उम्र 22 वर्ष पुत्र राधेश्याम निषाद निवासी चिल्ला थाना चिल्ला जनपद बांदा
2 कुलदीप उम्र 19 वर्ष निषद पुत्र प्रेमचंद निवासी चिल्ला थाना चिल्ला जनपद बांदा
3 सावंत यादव उम्र 28 वर्ष निवासी भूरागढ़ बांदा
4 सभाजीत उम्र 30 वर्ष पुत्र गयादीन निवासी भूरागढ़ जनपद बांदा
5 पुष्पेंद्र सिंह उम्र 34 वर्ष चौहान पुत्र राजेंद्र सिंह निवासी स्वासा खुर्द थाना ललपुरा हमीरपुर
6 राजेश पाल उम्र 42 वर्ष पुत्र सभाजीत निवासी अचपुरा थाना ललपुरा हमीरपुर।

ये भी पढ़ें- Lucknow: लखनऊ में समाज कल्याण विभाग की स्थायी समिति की समीक्षा बैठक सम्पन्न

और खबरें

ताजा खबर