Sunday, May 24, 2026

Lucknow: जनगणना 2027 में लापरवाही पर नगर निगम का बड़ा फैसला

Share

Lucknow: 479 कर्मचारियों के ड्यूटी पर न आने पर हजरतगंज, ठाकुरगंज और अलीगंज थाने में तहरीर दी गई है

लखनऊ में जनगणना ड्यूटी से गायब 479 कर्मियों के खिलाफ नगर निगम ने की शिकायत

कई लोगों के मोबाइल भी बंद आ रहे

नगर निगम की तरफ से हजरतगंज थाने में 70

ठाकुरगंज में 165, और अलीगंज थाने में 244 कर्मचारियों के खिलाफ तहरीर दी गई है

नगर निगम ने कुल 6270 ब्लाक बनाए हैं

इतने की कर्मचारियों की ब्लॉक के हिसाब से ड्यूटी लगाई गई है

जबकि 1045 सुपरवाइजर भी लगाए गए हैं

दोनों को मिलाकर अभी आठ सौ कर्मचारी ड्यूटी से गायब है

22 मई से 20 जून तक प्रथम चरण में मकानों की गणना की जानी है

विभाग को भी भेजी गई चिट्ठी

विभिन्न विभागों के गायब कर्मचारियों को भी नगर निगम की तरफ से पत्र लिखा गया है

एलडीए के 23, बेसिक शिक्षा विभाग के 30, वन विभाग के छह और लोकनिर्माण के आठ कर्मचारियों के जनगणना ड्यूटी पर न आने पर विभागाध्यक्ष को पत्र लिखा गया है

यह भी जानकारी दी गई है कि इन कर्मचारियों के मोबाइल फोन बंद मोबाइल नंबर गलत दर्ज है

ड्यूटी पर वापस न लौटने पर होगी सख्त कार्रवाई

ये भी पढ़ें- Lucknow: संघ प्रमुख मोहन भागवत लखनऊ पहुंचे…..

और खबरें

ताजा खबर