Sunday, May 24, 2026

Lucknow: यूपी में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल तय, 100 से ज्यादा SDM के तबादले की तैयारी

Share

Lucknow: उत्तर प्रदेश में जल्द ही बड़े स्तर पर प्रशासनिक फेरबदल देखने को मिल सकता है। शासन स्तर पर लगभग 100 से अधिक उप जिलाधिकारियों (SDM) के तबादलों की तैयारी शुरू हो गई है। सूत्रों के मुताबिक कई जिलों के सिटी मजिस्ट्रेट भी बदले जाएंगे, जबकि विभिन्न विकास प्राधिकरणों में ओएसडी और सचिव स्तर के अधिकारियों की नई तैनाती की जाएगी।

जानकारी के अनुसार तबादला सूची में वे पीसीएस अधिकारी भी शामिल किए जा रहे हैं, जो वर्ष 2027 तक किसी एक जिले या पद पर तीन वर्ष का कार्यकाल पूरा कर लेंगे। शासन प्रशासनिक व्यवस्था को अधिक प्रभावी बनाने और आगामी चुनावी तैयारियों को ध्यान में रखते हुए यह बड़ा कदम उठाने जा रहा है।

सूत्रों का कहना है कि कई संवेदनशील जिलों में तैनात अधिकारियों की कार्यप्रणाली की समीक्षा भी की गई है। इसके आधार पर नई जिम्मेदारियां तय की जा रही हैं। माना जा रहा है कि अगले कुछ दिनों में तबादला सूची जारी हो सकती है।

प्रशासनिक हलकों में संभावित फेरबदल को लेकर चर्चाएं तेज हैं और कई अधिकारी नई तैनाती को लेकर सक्रिय हो गए हैं।

ये भी पढ़ें- Heatwave Warning: मौसम विभाग ने पूर्वी मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश और विदर्भ में भीषण लू का रेड अलर्ट जारी

और खबरें

ताजा खबर