UP News: अयोध्या धाम की पौराणिक गरिमा को पुनः स्थापित करने के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के संकल्प को धरातल पर उतारने की तैयारी तेज हो गई है। गोसाईगंज विधायक अभय सिंह की पहल पर 84 कोसी परिक्रमा मार्ग के छठे पड़ाव स्थल ऊंचगांव स्थित त्रेतायुगीन ‘सूर्यकुंड’ के जीर्णोद्धार एवं नवनिर्माण की प्रक्रिया शुरू हो गई है।
श्री अयोध्या जी तीर्थ विकास परिषद के संयुक्त मुख्य कार्यपालक अधिकारी ने उपजिलाधिकारी बीकापुर को पत्र जारी कर भूमि प्रबंधन समिति का प्रस्ताव और रिपोर्ट शीघ्र उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं।
विधायक की पहल पर शासन ने लिया संज्ञान
क्षेत्र के सामाजिक कार्यकर्ता संदीप तिवारी के अनुरोध पर गोसाईगंज विधायक अभय सिंह ने मुख्यमंत्री एवं पर्यटन मंत्री को पत्र लिखकर इस पौराणिक स्थल के विकास की मांग की थी। विधायक ने बताया कि ऊंचगांव का यह सूर्यकुंड लाखों श्रद्धालुओं की आस्था का केंद्र है।
पौराणिक महत्व: प्रभु राम ने दिया था सूर्य को अर्घ्य
मान्यता है कि वनवास के दौरान प्रभु श्रीराम ऊंचगांव पहुंचे थे और यहां प्राचीन सूर्यकुंड पर रुककर कुलदेवता भगवान सूर्य की उपासना कर अर्घ्य दिया था। स्कंद पुराण में भी ‘अर्क तीर्थ’ के रूप में इस स्थल की महिमा का वर्णन है।
कार्ययोजना में शामिल दो प्रमुख कार्य:
पर्यटन निदेशालय को वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए भेजी गई कार्ययोजना में बीकापुर तहसील के दो कार्य शामिल हैं:
सूर्यकुंड का जीर्णोद्धार – ग्राम पंचायत रामपुर भगन: गाटा संख्या 810, 72 व 563 की भूमि पर पक्के घाट, आरती स्थल और पर्यटन सुविधाओं का विस्तार प्रस्तावित है। पूर्व विधायक निधि से बने अनुपयोगी कमरे व शौचालय को भी भव्य रूप दिया जाएगा।
जनता और संतों में हर्ष
पौराणिक स्थलों के संरक्षण के लिए विधायक अभय सिंह के इस कदम की क्षेत्र की जनता, साधु-संतों और सामाजिक कार्यकर्ता संदीप तिवारी ने सराहना की है। प्रशासन से रिपोर्ट मिलते ही योजनाओं को धरातल पर उतारने का काम शुरू हो जाएगा।
ये भी पढ़ें- Lucknow: अजय राय के विवादित बयान पर CM योगी का बड़ा हमला

