UP News: सुल्तानपुर सुल्तानपुर से प्रयागराज जा रही यूपी परिवहन निगम की एक अनुबंधित बस (UP44 BT 4036) सोमवार को दुर्गापुर कस्बे के पास हादसे का शिकार हो गई। शॉर्ट सर्किट के कारण बस में अचानक भयंकर आग लग गई और देखते ही देखते पूरी बस धू-धू कर जलने लगी।
बड़ा हादसा टला: हादसे के वक्त बस सवारियों से खचाखच भरी थी। चालक और परिचालक ने गनीमत दिखाते हुए तुरंत गाड़ी रोकी और सभी यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया।
कुछ ही मिनटों में बस पूरी तरह जलकर राख हो गई, लेकिन सूझबूझ के चलते एक बड़ा हादसा टल गया और सभी यात्री सुरक्षित हैं।
ये भी पढ़ें- UP News: लखनऊ में 21 विभागों में 932 युवाओं को मिला रोजगार

