UP News: करोवन निवासी आशीष शर्मा पुत्र अयोध्या प्रसाद अपनी पत्नी के साथ डॉक्टर को दिखाकर उन्नाव से अपने घर करोवन वापस जा रहे थे। इसी दौरान गलत दिशा (रॉन्ग साइड) से आ रही सफेद रंग की अपाचे बाइक ने उनकी गाड़ी में जोरदार टक्कर मार दी।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार अपाचे बाइक चला रहा युवक नशे की हालत में था। बाइक चालक अर्जुन पुत्र संकरी, निवासी करोवन बताया जा रहा है।
बाइक पर पीछे बैठा युवक बिग्गी पुत्र गुड्डू भी इस हादसे में गंभीर रूप से घायल हो गया।
हादसे में आशीष शर्मा का बायां पैर टूट गया, जबकि उनकी पत्नी, जो गर्भवती हैं, उन्हें भी अंदरूनी चोटें आई हैं। घटना के बाद स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया।
ग्रामीणों एवं स्थानीय लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए।
ये भी पढ़ें- Lucknow: 1,129 विद्यालयों में डिजिटल लाइब्रेरी, आधुनिक तकनीक से पढ़ाई

