Thursday, May 14, 2026

Ayodhya: बीकापुर में खनन माफिया पर प्रशासन का चाबुक, जेसीबी और डंपर सीज

Share

Ayodhya: अवैध मिट्टी खनन के खिलाफ बीकापुर तहसील प्रशासन ने ‘जीरो टॉलरेंस’ की नीति अपनाते हुए बड़ी कार्रवाई की है। उप जिलाधिकारी श्रेया के निर्देशन में तहसील प्रशासन ने अवैध खनन के गढ़ पर छापेमारी की।

रंगे हाथों पकड़े गए वाहन: बीकापुर तहसीलदार ने महावां क्षेत्र में छापेमारी कर अवैध खनन में लगी एक जेसीबी और डंपर को मौके पर पकड़कर कोतवाली के हवाले किया।

होगी कड़ी कानूनी कार्रवाई: राजस्व निरीक्षक ने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने के लिए बीकापुर कोतवाली में तहरीर दे दी है।

प्रशासन की चेतावनी: एसडीएम श्रेया के कड़े रुख से खनन माफियाओं में हड़कंप है। प्रशासन ने साफ कर दिया है कि क्षेत्र में किसी भी प्रकार का अवैध उत्खनन बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

ये भी पढ़ें- Lucknow: महाविद्यालयों में कराए जा रहे निर्माण कार्यों में समय पर पूर्ण कराए जाए

और खबरें

ताजा खबर