Sunday, September 27, 2026

Kanpur: प्रेमी को छुड़ाने की मांग को लेकर टावर पर चढ़ी नाबालिग, घंटों चला हाईवोल्टेज ड्रामा

Share

Kanpur: कानपुर पुलिस कमिश्नर कार्यालय में सोमवार को उस समय हड़कंप मच गया, जब एक नाबालिग लड़की अपने प्रेमी की रिहाई की मांग को लेकर परिसर स्थित वायरलेस टावर पर चढ़ गई। लड़की ने टावर से कूदकर जान देने की धमकी दी, जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई।

सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर लड़की को समझाने का प्रयास किया, लेकिन वह अपने प्रेमी को बुलाने की जिद पर अड़ी रही। करीब कई घंटों तक चले ड्रामे के बाद पुलिस ने कोर्ट की अनुमति से जेल में बंद युवक राकेश सिंह को मौके पर बुलवाया।

प्रेमी के पहुंचने के बाद लड़की टावर से नीचे उतर आई और उससे गले लग गई। इसके बाद पुलिस ने राहत की सांस ली। पूरे घटनाक्रम के दौरान मौके पर भारी भीड़ जुटी रही।

बताया गया कि राकेश सिंह को अक्टूबर 2025 में पॉक्सो एक्ट के तहत गिरफ्तार कर जेल भेजा गया था। लड़की की मां ने आरोप लगाया था कि राकेश उनकी नाबालिग बेटी को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया था। मामले की जांच के बाद पुलिस ने कार्रवाई की थी।

फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और लड़की को परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया है।

ये भी पढ़ें- Lucknow: नए मंत्रियों के दफ्तर तय, आज जारी हो सकती है आवंटन सूची

और खबरें

ताजा खबर