Lucknow: राजधानी लखनऊ में हाल ही में शपथ लेने वाले उत्तर प्रदेश सरकार के नए मंत्रियों के कार्यालय लगभग तय कर दिए गए हैं। मंत्रियों को विभागीय कार्यभार संभालने के लिए विधान भवन और बापू भवन में कक्ष आवंटित किए गए हैं। आधिकारिक सूची आज जारी होने की संभावना है।
जानकारी के अनुसार, कैबिनेट मंत्री भूपेंद्र चौधरी को विधान भवन में कक्ष संख्या 82-बी आवंटित किया गया है। वहीं मंत्री मनोज पांडेय को बापू भवन के आठवें तल पर कार्यालय दिया गया है। अजीत सिंह पाल को बापू भवन के तीसरे तल पर कमरा मिला है, जबकि सोमेंद्र तोमर को चौथे तल पर कार्यालय आवंटित किया गया है।
राज्यमंत्री कृष्णा पासवान को कक्ष संख्या एफ-34 दिया गया है। सुरेंद्र दिलेर को बापू भवन के छठे तल पर कमरा आवंटित हुआ है, जबकि हंसराज विश्वकर्मा को तीसरे तल पर कक्ष दिया गया है।
सूत्रों के मुताबिक, कार्यालय आवंटन से संबंधित फाइल मंत्री आवास समिति के अध्यक्ष एवं वित्त मंत्री सुरेश खन्ना के पास मंजूरी के लिए भेज दी गई है। मंजूरी मिलते ही पूरी सूची औपचारिक रूप से जारी कर दी जाएगी।
ये भी पढ़ें- Jammu: व्हाइट नाइट कोर के जनरल ऑफिसर कमांडिंग, लेफ्टिनेंट जनरल पी.के. मिश्रा
