Tuesday, May 12, 2026

Prayagraj: प्रयागराज जंक्शन पर मची अफरा-तफरी, प्लेटफॉर्म-6 के पास केबल में लगी आग

Share

Prayagraj: प्रयागराज जंक्शन पर सोमवार दोपहर उस समय अफरा-तफरी का माहौल बन गया, जब प्लेटफॉर्म नंबर-6 के समीप बिजली की केबल में अचानक आग लग गई। घटना ऐसे समय हुई, जब नई दिल्ली से आने वाली Vande Bharat Express के स्टेशन पहुंचने का समय नजदीक था।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, स्टेशन परिसर के पास चल रहे निर्माण कार्य के चलते वहां प्लास्टिक पाइप और अन्य सामग्री रखी हुई थी। इसी दौरान अचानक केबल से चिंगारियां निकलने लगीं और देखते ही देखते आग की लपटें उठने लगीं। घटना से यात्रियों और रेलवे कर्मचारियों में कुछ देर के लिए हड़कंप मच गया।
रेलवे कर्मचारियों ने तत्परता दिखाते हुए तुरंत आग बुझाने के उपकरणों से मोर्चा संभाला और दमकल विभाग को सूचना दी। राहत की बात यह रही कि जिस केबल में आग लगी थी, उसमें उस समय बिजली आपूर्ति चालू नहीं थी। इससे बड़ा हादसा टल गया।

सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और आग पर पूरी तरह काबू पा लिया। घटना के बावजूद रेल संचालन प्रभावित नहीं हुआ और वंदे भारत एक्सप्रेस समेत अन्य ट्रेनों का आवागमन सामान्य रूप से जारी रहा।
रेलवे अधिकारियों ने घटना की जांच के आदेश देते हुए आग लगने के कारणों का पता लगाने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।

ये भी पढ़ें- Ayodhya: अज्ञात कारणों से युवक ने लगाई फांसी

और खबरें

ताजा खबर