Lucknow: यूपी यातायात पुलिस का बड़ा अभियान, 135 टोल प्लाजा पर वाहनों की जांच।
9 और 10 मई को चला विशेष अभियान, हजारों वाहन चालकों की जांच।
शराब पीकर ड्राइविंग करने पर 2,654 वाहन चालकों के चालान।
अभियान में 2.65 करोड़ रुपये से अधिक का अर्थदंड लगाया गया।
69,683 वाहनों की जांच कर यातायात पुलिस ने की बड़ी कार्रवाई।
एडीजी यातायात ए सतीश गणेश ने अभियान की जानकारी दी।
डीजीपी राजीव कृष्ण के निर्देश पर शुरू हुआ विशेष जागरूकता अभियान।
शनिवार और रविवार को सड़क हादसों में शराब पीकर ड्राइविंग के मामले ज्यादा मिले।
टोल प्लाजा की हर लेन पर जांच के लिए समर्पित टीमें तैनात रहीं।
जांच टीमों को ब्रेथ एनालाइजर, बॉडी वॉर्न कैमरा और रिफ्लेक्टिव जैकेट उपलब्ध।
महिला पुलिसकर्मियों ने परिवार संग यात्रा कर रही महिलाओं से कुशलक्षेम पूछा।
डंपर और ट्रकों की हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट का मौके पर सत्यापन।
अभियान में यातायात, पुलिस और होमगार्ड के 3,645 कर्मी तैनात रहे।
शराब पीकर वाहन चलाना मोटर वाहन अधिनियम की धारा 185 के तहत दंडनीय अपराध।
पहली बार पकड़े जाने पर 10 हजार जुर्माना या 6 माह जेल का प्रावधान।
दोबारा शराब पीकर वाहन चलाते पकड़े जाने पर 15 हजार जुर्माना और 2 साल तक जेल।
ये भी पढ़ें- UP News: सीएम योगी आदित्यनाथ ने एक्स पर किया पोस्ट पीएम पर सांसद द्वारा टिप्पणी
