Tuesday, May 12, 2026

Lucknow: सीएम योगी और राम मंदिर को बम से उड़ाने की धमकी, लखनऊ पुलिस अलर्ट

Share

Lucknow: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में मुख्यमंत्री Yogi Adityanath को जान से मारने और Ram Mandir को बम से उड़ाने की धमकी मिलने से हड़कंप मच गया। धमकी भरा संदेश यूपी-112 के व्हाट्सएप नंबर पर भेजा गया, जिसके बाद पुलिस और सुरक्षा एजेंसियां तुरंत सक्रिय हो गईं।

मामले में सुशांत गोल्फ सिटी थाने में एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। सोशल मीडिया सेल में तैनात इंस्पेक्टर सहेंद्र की तहरीर पर व्हाट्सएप नंबर के आधार पर केस दर्ज किया गया।
पुलिस के अनुसार, मैसेज में लिखा गया था कि 24 घंटे के भीतर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की हत्या कर दी जाएगी। साथ ही अयोध्या स्थित राम मंदिर को बम से उड़ाने की धमकी भी दी गई। संदेश मिलते ही पुलिस-प्रशासन में हड़कंप मच गया और सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई।

लखनऊ पुलिस ने मामले को बेहद गंभीरता से लेते हुए इसकी जानकारी यूपी के एडीजी कानून-व्यवस्था, सुरक्षा मुख्यालय और एसटीएफ को भी भेज दी है। धमकी देने वाले की पहचान और गिरफ्तारी के लिए कई टीमें गठित की गई हैं। पुलिस व्हाट्सएप नंबर और डिजिटल लोकेशन के जरिए आरोपी तक पहुंचने का प्रयास कर रही है।
गौरतलब है कि इससे पहले 9 मई को भी मुख्यमंत्री योगी को धमकी देने का मामला सामने आया था। उस प्रकरण में प्रयागराज से एक युवक को गिरफ्तार किया गया था। जांच में खुलासा हुआ था कि महिला सिपाही से सगाई टूटने के बाद आरोपी ने बदले की भावना में फर्जी सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए मुख्यमंत्री को बम से उड़ाने की धमकी दी थी और महिला सिपाही के इंजीनियर भाई को फंसाने की कोशिश की थी।

ये भी पढ़ें- Lucknow: उच्च शिक्षा विभाग ने 29 असिस्टेंट प्रोफेसरों को दी प्रोन्नति वेतनमान की मंजूरी

और खबरें

ताजा खबर