UP News: विश्व स्वास्थ्य संगठन World Health Organization ने एमवी होंडियस क्रूज पर सवार सभी यात्रियों और चालक दल के सदस्यों को लेकर 42 दिन तक निगरानी में रखने की सिफारिश की है। यह कदम हंतावायरस संक्रमण की आशंका के बाद एहतियातन उठाया गया है।
संगठन के वैश्विक महामारी रोकथाम निदेशक डॉ. वैन केरखोव ने स्पष्ट किया है कि फिलहाल किसी भी यात्री या क्रू मेंबर में संक्रमण के लक्षण नहीं पाए गए हैं, लेकिन संभावित जोखिम को देखते हुए सभी लोगों की लंबी अवधि तक निगरानी आवश्यक मानी गई है।
यह क्रूज जहाज MV Hondius अर्जेंटीना से केप वर्डे की ओर यात्रा कर रहा था और इसी दौरान इसमें हंतावायरस संक्रमण की सूचना सामने आई थी। डॉक्टरों और स्वास्थ्य विशेषज्ञों के अनुसार, जहाज के कैनेरी द्वीप समूह पहुंचने के बाद सभी यात्रियों की स्वास्थ्य जांच और निगरानी प्रक्रिया को और सख्त किया जा रहा है। हालांकि WHO ने यह भी कहा है कि स्थानीय आबादी और आम जनता के लिए संक्रमण का जोखिम फिलहाल बेहद कम है।
स्वास्थ्य एजेंसियां स्थिति पर लगातार नजर बनाए हुए हैं और किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए तैयार रहने की बात कही गई है।
ये भी पढ़ें- UP News: बुलंदशहर में सहकारी संस्था “इफको” यूरिया की कालाबाजारी पकड़ी गई

