Yamuna River Accident: एनडीआरएफ-एसडीआरएफ का सर्च अभियान 20 घंटे के रेस्क्यू ऑपरेशन में सभी 06 शव बरामद, प्रकरण के सम्बन्ध में श्रीमान अपर पुलिस अधीक्षक जनपद हमीरपुर द्वारा दी गई बाइट ।
थाना कुरारा क्षेत्रान्तर्गत ग्राम कुतुबपुर मजरा भौली में दिनाँक 06.05.2026 को 09 व्यक्तियों के यमुना नदी में डूबने की सूचना प्राप्त होते ही अपर पुलिस अधीक्षक हमीरपुर, क्षेत्राधिकारी सदर एवं थाना कुरारा पुलिस बल द्वारा तत्काल मौके पर पहुंचकर राहत एवं बचाव कार्य प्रारम्भ किया गया। एसडीआरएफ टीम, फ्लड पीएसी एवं स्थानीय गोताखोरों की सहायता से डूबे हुए 03 व्यक्तियों को सुरक्षित बाहर निकालकर उपचार हेतु सीएचसी कुरारा भेजा गया। उच्चाधिकारियों द्वारा घटनास्थल का निरीक्षण किया गया।
एनडीआरएफ, एसडीआरएफ एवं फ्लड पीएसी की संयुक्त टीम द्वारा चलाए जा रहे सर्च अभियान के दौरान आज दिनांक 07.05.2026 को 20 घंटे के अथक प्रयास से 01. बृजरानी पत्नी पप्पू निषाद (उम्र करीब 35 वर्ष) निवासी ग्राम मनकी थाना कुरारा 02. अर्चना पुत्री सर्वेश (उम्र करीब 14 वर्ष) निवासी थाना घाटमपुर 03.रानी पुत्री बच्चन (उम्र करीब 09 वर्ष) 04. आकांक्षा पुत्री रामहित (उम्र करीब 09 वर्ष ) तथा 05. लव्यांश पुत्र पप्पू (उम्र करीब 05 वर्ष) निवासी ग्राम मनकी 06. गोरे उर्फ आदित्य पुत्र महेश (उम्र करीब 05 वर्ष) निवासी घाटमपुर, कानपुर नगर के शव बरामद हुए हैं। सभी शवों के पंचायतनामा की कार्यवाही पूर्ण कर पोस्टमार्टम हेतु भेजा गया है। अन्य आवश्यक वैधानिक कार्यवाही प्रचलित है।
ये भी पढ़ें- UP News: पश्चिम बंगाल के राज्यपाल आरएन रवि ने गुरुवार रात विधानसभा भंग करने का आदेश जारी
